व्यापम की ओर से आयोजित प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा (Laboratory Attendant Exam 2025) में ड्रेस कोड के कड़े नियमों ने परीक्षार्थियों की परेशानी बढ़ा दी। किसी को सलवार काटनी पड़ी, किसी को साड़ी बदलनी पड़ी, तो कुछ को बालियां उतारनी पड़ीं। काले कपड़े या तय ड्रेस कोड से अलग पहनावा होने के कारण कई परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित भी रह गए।
By Akash Sharma
Publish Date: Mon, 04 Aug 2025 03:48:40 PM (IST)
Updated Date: Mon, 04 Aug 2025 03:48:40 PM (IST)

HighLights
- राज्यभर में प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा आयोजित हुई।
- परीक्षा में विज्ञान विषय से 60 अंकों के प्रश्न शामिल थे।
- केंद्रों पर अभ्यर्थियों को कपड़ो को लेकर हुई परेशानी।
कुछ सवालों ने परीक्षार्थियों को किया हैरान
विषय से आए 60 अंकों के प्रश्न
अभ्यर्थी को प्रवेश से पहले अपनी साड़ी बदलनी पड़ी
कई जिलों से ऐसे मामले सामने आए, जहां परीक्षार्थियों के कपड़ों के रंग पर आपत्ति की गई। धमतरी में एक महिला अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अपनी साड़ी बदलनी पड़ी। वहीं कुछ केंद्रों पर अभ्यर्थियों के कपड़ों को कैंची से काटे जाने की तस्वीरें भी सामने आईं। व्यापम की ओर से हर परीक्षा में रंगों को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों के बावजूद कई बार यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि किस रंग के वस्त्र अनुमति योग्य हैं और किन पर प्रतिबंध है। इससे परीक्षार्थियों में भ्रम और तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है।