सावधान! रायपुर-बिलासपुर रेलखंड पर 11 और 12 जनवरी को नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Author name

January 10, 2026


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर रेल मंडल के हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में निर्माण कार्य के चलते 11 और 12 जनवरी को रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रोड अंडर ब्रिज निर्माण के तहत गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के कारण इस व्यस्त रेलखंड में ट्रेनों की आवाजाही सीमित की जा रही है। इसके चलते आठ मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि दो ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जाएगा। इससे रोजाना सफर करने वाले 20 हजार से अधिक यात्री प्रभावित होंगे।

हथबंद–तिल्दा नेवरा के बीच लेवल क्रासिंग क्रमांक 394 के पास होने वाले कार्य से रायपुर–बिलासपुर रेल मार्ग सबसे अधिक प्रभावित होगा। यह मार्ग नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और ग्रामीण यात्रियों के लिए प्रमुख साधन है। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को बसों और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा।



Source link