अपने ही पार्टी नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार के आरोप में फंसे भाजयुमो अध्यक्ष, मिला कारण बताओ नोटिस

Author name

July 27, 2025


Ravi Bhagat: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत अपने ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने के आरोप में फंस गए हैं। इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। यह नोटिस भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा द्वारा जारी किया गया है।

By Mohan Kumar

Publish Date: Sun, 27 Jul 2025 09:51:58 PM (IST)

Updated Date: Sun, 27 Jul 2025 09:51:58 PM (IST)

अपने ही पार्टी नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार के आरोप में फंसे भाजयुमो अध्यक्ष, मिला कारण बताओ नोटिस
अपने ही पार्टी नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार के आरोप में फंसे भाजयुमो अध्यक्ष

नईदुनिया, रायपुर: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत अपने ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने के आरोप में फंस गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार वह पिछले दो महीने से राज्य के नेताओं के खिलाफ इंटरनेट मीडिया के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने जारी किया नोटिस

यह नोटिस भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा द्वारा जारी किया गया है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि रवि भगत के इंटरनेट मीडिया गतिविधियों से पार्टी और उसके वरिष्ठ नेताओं की छवि को नुकसान पहुंच रहा है, जो स्पष्ट रूप से अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

रवि भगत को सात दिनों के अंदर देना होगा जवाब

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। नोटिस में रवि भगत को सात दिनों के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा गया है। ऐसा न करने की स्थिति में उनके खिलाफ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन की कार्रवाई की जा सकती है। पत्र की प्रतिलिपि पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों सहित रायगढ़ जिला अध्यक्ष को भी भेजी गई है।



Source link