आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ बढे़गी ठिठुरन, हल्की बारिश के साथ घने कोहरे का अलर्ट

Author name

January 3, 2026


CG Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। आने वाले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जिससे कड़ा …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 03 Jan 2026 06:35:37 AM (IST)Updated Date: Sat, 03 Jan 2026 06:41:44 AM (IST)

CG weather Update: आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ बढे़गी ठिठुरन, हल्की बारिश के साथ घने कोहरे का अलर्ट
प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम में हल्का बदलाव

HighLights

  1. रायपुर में दिन भर होती रही बादलों की आवाजाही
  2. अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में
  3. न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी सहित प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास सक्रिय है। यह समुद्र तल से करीब 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में बना हुआ है, जिसके साथ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में द्रोणिका भी जुड़ी हुई है।

इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही एक-दो पॉकेट में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी जारी की गई है।

राजधानी में बढ़ गया पारा

शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 1.3 और 0.7 डिग्री अधिक रहा। दिन में धूप खिली रही, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड का असर महसूस किया गया।

दिनभर बादल करीब 20 प्रतिशत रहे और हवा की गति लगभग शांत रही। शहर में बारिश दर्ज नहीं की गई। शनिवार को रायपुर शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री और 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

जगदलपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

प्रदेश के अन्य हिस्सों की बात करें तो शुक्रवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा। बिलासपुर, पेंड्रारोड और राजनांदगांव में भी रात के तापमान में हल्की गिरावट देखी गई।

यह भी पढ़ें- शीतलहर का अलर्ट: ठंड का कहर बन सकता है जानलेवा, बुजुर्ग-बच्चों पर सबसे ज्यादा खतरा, एडवायजरी जारी

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बाद प्रदेश में ठंड का असर बढ़ सकता है। आगामी तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आने की संभावना है, जिससे रात और सुबह की ठंड बढ़ेगी।



Source link