इस साल अब 10 परसेंटाइल वाले अभ्यर्थी भी ले सकेंगे प्रवेश, 31 दिसंबर तक मौका

Author name

January 1, 2026


बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रवेश नियमों …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 30 Dec 2025 06:03:45 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Dec 2025 07:24:50 AM (IST)

CG B.Sc. Nursing Admission: इस साल अब 10 परसेंटाइल वाले अभ्यर्थी भी ले सकेंगे प्रवेश, 31 दिसंबर तक मौका
नर्सिंग में प्रवेश लेने वालों के लिए अच्छी खबर

HighLights

  1. दी गई छूट केवल शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रभावी होगी
  2. 10 परसेंटाइल या उससे अधिक अंक वाले भी प्रवेश के लिए पात्र
  3. बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में 2025 में कुल 7811 सीटें उपलब्ध

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: प्रदेश में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रवेश नियमों में बड़ी शिथिलता देते हुए अब 10 परसेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश के लिए पात्र घोषित कर दिया है।

भारतीय उपचर्या परिषद (आइएनसी) की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के संदर्भ में यह निर्णय लिया गया है। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पहले निर्धारित अंक अनिवार्य थे, लेकिन रिक्त सीटों को भरने के उद्देश्य से परिषद ने पात्रता मानदंडों में छूट देने पर सहमति जताई है।

शासन की ओर से नियमों में दी गई छूट केवल शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रभावी होगी। प्रवेश प्रक्रिया की समयसीमा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने आदेश जारी किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा में 10 परसेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम 2019 के प्रविधानों के तहत यह रियायत दी जा रही है। सभी संबंधित नर्सिंग कॉलेजों और संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समयसीमा में अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें।

बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में वर्तमान सत्र 2025 में कुल 7811 सीटें उपलब्ध हैं, जिसमें काउंसिलिंग प्रक्रिया के प्रथम चरण समाप्त होने के बाद दोबारा आवेन लेने के बाद भी 4,147 सीटें रिक्त हैं।



Source link