कार्रवाई‌: रायपुर में हुक्का कारोबारी के घर पर क्राइम ब्रांच का छापा, लाखों का सामान जब्त

Author name

April 9, 2025


आरोपित अशोक मंधानी पहले भी दो बार हुक्का तस्करी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। पहले भी उसके पास से एक ट्रक हुक्का, फ्लेवर, चारकोल और तंबाकू जैसे पदार्थ बरामद हुए थे। मगर, छूटने के बाद उसने दोबारा यह कारोबार शुरू कर दिया।

By Shashank Shekhar Bajpai

Publish Date: Wed, 09 Apr 2025 02:05:56 PM (IST)

Updated Date: Wed, 09 Apr 2025 02:05:56 PM (IST)

कार्रवाई‌: रायपुर में हुक्का कारोबारी के घर पर क्राइम ब्रांच का छापा, लाखों का सामान जब्त
कमरों में रैक बनाकर हुक्का, फ्लेवर, चारकोल और तंबाकू के सैकड़ों पैकेट छिपाकर रखे थे।

HighLights

  1. 50 से 75 लाख रुपये का हुक्के का सामान घर से हुआ बरामद।
  2. सामान ले जाने के लिए क्राइम ब्रांच को बुलानी पड़ीं 3 गाड़ियां।
  3. आरोपी पहले भी दो बार हुक्का तस्करी के मामलों में पकड़ा गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजीव नगर क्षेत्र में मंगलवार को क्राइम ब्रांच और खम्हारडीह थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने हुक्का का कारोबार करने वाले अशोक मंधानी के घर पर छापा मारकर लाखों रुपये का नशे का सामान जब्त किया है।

इस कार्रवाई में लगभग 50 से 75 लाख रुपये की कीमत का हुक्के का सामान बरामद किया गया। आरोपित अशोक ने अपने घर के विभिन्न कमरों में रैक बनाकर हुक्का, फ्लेवर, चारकोल और तंबाकू के सैकड़ों पैकेट छिपाकर रखे थे।

जब क्राइम ब्रांच ने छापा मारा तो उन्हें कमरों से ये सभी सामान मिले। यह सामग्री इतनी अधिक थी कि क्राइम ब्रांच को सामान ले जाने के लिए तीन गाड़ियां बुलानी पड़ीं।

naidunia_image

आरोपित पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

अशोक मंधानी पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। आरोपित इससे पहले भी दो बार हुक्का तस्करी के मामलों में पकड़ा जा चुका है, जिसमें इसके पास से एक ट्रक हुक्का, फ्लेवर, चारकोल और तंबाकू जैसे पदार्थ बरामद हुए थे। बावजूद इसके उसने फिर से इस अवैध कारोबार को जारी रखा था।

गौरतलब है कि प्रदेश में हुक्का का निर्माण, विक्रय, सेवन और स्टाक करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। फिर भी नियमों का उल्लंघन कर अवैध तरीके से हुक्का का कारोबार किया जा रहा है। इसकी लत युवाओं के भविष्य को बर्बादी की तरफ ले जा रही है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कभी भी हो सकता है साय मंत्रिमंडल का विस्तार, बैठक आज

प्रदेशभर में हुक्का का करता था व्यापार

आरोपित प्रदेशभर में हुक्का का कारोबार करता रहा है। उस पर अवैध तरीके से हुक्का की आपूर्ति के आरोप हैं। आरोपित का नेटवर्क न केवल बड़े शहरों तक सीमित है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी फैला हुआ है। वह हुक्का के पाइप, फ्लेवर, चारकोल, और तंबाकू प्रदेशभर में सप्लाई करता था। यह नेटवर्क बनाकर हुक्का का अवैध व्यापार कर रहा था।

यह भी पढ़ें- CG Waqf Board: वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की रायपुर में हो रही जांच, कब्जा करने वालों को भेज रहे नोटिस

हुक्का की होम डिलीवरी

आरोपित सीधे ग्राहकों के घरों तक हुक्का पहुंचाता था। इसके लिए ऑनलाइन प्लेटफार्मों का सहारा भी लिया जाता है। आरोपित के हुक्का कारोबारी ग्राहकों से संपर्क करके उनके घरों में होम डिलीवरी किया करते हैं। पहले पकड़े जाने के दौरान इन बातों का खुलासा हुआ था। अब एक बार फिर आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आया है।



Source link