छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेरा रायपुर में ध्वज फहराया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बस्तर, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा …और पढ़ें

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीगढ़ के जिलो में कार्यक्रम हो रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर राजधानी सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों और शासकीय कार्यालयों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर झंडा फहराया गया। प्रदेश के राज्यपाल रमन डेरा रायपुर में ध्वज फहराएंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में ध्वज फहराया।
इसके साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वज फहराया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव बस्तर, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सरगुजा जिला मुख्यालय पर ध्वज फहराया। इसी प्रकार अन्य मंत्री और सांसद और विधायक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
मत्रियों ने यहां फहराया तिरंगा
- दुर्ग- तोखन साहू (संघ राज्य मंत्री)
- बस्तर- अरूण साव (उपमुख्यमंत्री)
- सरगुजा- विजय शर्मा (उपमुख्यमंत्री)
- राजनांदगांव- डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष)
- रायगढ़- रामविचार नेताम, मंत्री
- गरियाबंद- दयालदास बघेल, मंत्री
- बीजापुर- केदार कश्यप, मंत्री
- कबीरधाम- लखन लाल देवांगन, मंत्री
- जशपुर- श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री
- जांजगीर चांपा- ओपी चौधरी, मंत्री
- सूरजपुर- चिन्तामणि महाराज, सांसद
- महासमुद- रूपकुमारी चौधरी, सांसद
- कोरबा- टंकराम वर्मा, मंत्री
- बलरामपुर-रामानुजगंज- लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री
- दन्तेवाड़ा- गजेन्द्र यादव, मंत्री
- बालोद- गुरू खुशवंत साहेब, मंत्री
- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही- राजेश अग्रवाल, मंत्री
- बलौदाबाजार- बृजमोहन अग्रवाल, सांसद
- सक्ती- कमलेश जांगड़े, सांसद
- नारायणपुर- महेश कश्यप, सांसद
- कांकेर- भोजराज नाग, सांसद
- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- देवेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद
- बेमेतरा- विजय बघेल, सांसद
- मोहला-मानपुर-अं. चौकी संतोष पांडेय, सांसद
- सारंगढ़-बिलाईगढ़- राधेश्याम राठिया, सांसद
- धमतरी- अजय चन्द्राकर, विधायक
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- राजेश मूणत, विधायक
- सुकमा- किरण देव, विधायक
- कोंडागांव- लता उसेण्डी, विधायक
- मुंगेली- पुन्नू लाल मोहले, विधायक
- कोरिया- भैयालाल राजवाड़े, विधायक