चर्चित फिल्म निर्माता मोहित साहू ने गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा, लहूलुहान हालत में थाने पहुंची युवती, VIDEO वायरल

Author name

January 23, 2026


CG News: छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छॉलीवुड) के चर्चित फिल्म निर्माता मोहित साहू पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बेरहमी से मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे है …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 22 Jan 2026 07:56:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Jan 2026 07:56:26 PM (IST)

चर्चित फिल्म निर्माता मोहित साहू ने गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा, लहूलुहान हालत में थाने पहुंची युवती, VIDEO वायरल
चर्चित फिल्म निर्माता मोहित साहू ने गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा

HighLights

  1. चर्चित फिल्म निर्माता मोहित साहू ने अपने गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा
  2. शादी का झांसा देकर उज्जैन में की शादी, फिर मुकरने का आरोप
  3. वीडियो वायरल होने से इस मामले की गंभीरता काफी बढ़ी है

नईदुनिया, प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छॉलीवुड) के चर्चित फिल्म निर्माता मोहित साहू पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बेरहमी से मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता का आरोप है कि मोहित साहू ने उसे शादी का झांसा देकर उज्जैन ले जाकर विवाह किया, लेकिन बाद में यह कहकर मुकर गया कि उसकी पहले से दूसरी शादी हो चुकी है। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उस पर जानलेवा हमला किया।

भाटागांव स्थित फ्लैट में हुई वारदात

जानकारी के अनुसार यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटागांव स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट के ब्लॉक-410 का है। आरोप है कि इसी फ्लैट में मोहित साहू ने युवती के साथ जमकर मारपीट की। हमले में युवती के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़िता लहूलुहान हालत में सीधे पुरानी बस्ती थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब मौके की जांच की तो फ्लैट के भीतर टूटी हुई कुंडी और खून के निशान मिले, जिससे मारपीट की पुष्टि हुई है।

वायरल प्रसारित होने से बढ़ी मामले की गंभीरता

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती के सिर से खून बहता साफ नजर आ रहा है। वीडियो देखकर आशंका जताई जा रही है कि उस पर किसी ठोस वस्तु से हमला किया गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला और अधिक गंभीर हो गया है।

सुरक्षाकर्मियों के पैर छूकर मांगी माफी

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कालोनी के सिक्योरिटी गार्ड और कुछ स्थानीय रहवासी मौके पर पहुंच गए थे। आरोप है कि स्थिति बिगड़ती देख फिल्म निर्माता मोहित साहू ने सुरक्षाकर्मियों के पैर छूकर माफी मांगी, ताकि मामला बाहर न जाए।

पीड़िता का मेडिकल, पुलिस जांच में जुटी

मारपीट के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। पुरानी बस्ती पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपित की ओर से नहीं आया कोई बयान

आरोपित फिल्म निर्माता मोहित साहू की ओर से इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुरानी बस्ती थाना प्रभारी ने शिकायत मिलने और जांच जारी होने की पुष्टि की है।



Source link