छत्तीसगढ़ में जनवरी में ही तापमान सामान्य से ऊपर, रायपुर में सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार

Author name

January 24, 2026


प्रदेश में तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है। रायपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि सुबह और रात में हल्की ठं …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 24 Jan 2026 07:49:58 AM (IST)Updated Date: Sat, 24 Jan 2026 09:06:35 AM (IST)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में जनवरी में ही तापमान सामान्य से ऊपर, रायपुर में सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार
प्रदेश में तेजी से बदल रहा मौसम

HighLights

  1. राजधानी में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  2. अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया
  3. दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। रायपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है।

दिनभर आकाश लगभग साफ रहा और बादलों की मौजूदगी मात्र 10 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति औसतन 1 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शहर में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

प्रदेश में सिस्टम का असर नहीं

प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री के साथ सबसे अधिक रहा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। बिलासपुर, पेंड्रारोड, जगदलपुर और राजनांदगांव में भी मौसम शुष्क बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पाकिस्तान के आसपास बने निम्न दबाव क्षेत्र और ऊपरी हवा के सिस्टम के बावजूद प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।



Source link