छत्तीसगढ़ में निष्क्रिय बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, ‘समाधान’ के तहत बकाया चुकाने पर मिलेगा नया कनेक्शन

Author name

January 6, 2026


छत्तीसगढ़ में निष्क्रिय हो चुके बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली वितरण कंपनी ने नई ‘समाधान योजना’ लागू की है। लंबित बिजली बिलों का भुगतान आस …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 06 Jan 2026 05:58:13 AM (IST)Updated Date: Tue, 06 Jan 2026 06:00:01 AM (IST)

छत्तीसगढ़ में निष्क्रिय बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 'समाधान' के तहत बकाया चुकाने पर मिलेगा नया कनेक्शन
निष्क्रिय बिजली उपभोक्ताओं को राहत देगी समाधान योजना

HighLights

  1. पौने तीन लाख निष्क्रिय बिजली उपभोक्ताओं को राहत देगी समाधान योजना
  2. योजना में कार्यरत अधिकृत मीटर रीडर निष्क्रिय उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे
  3. बकाया राशि जमा कराने पर रीडरों को रकम का 10 से 15 प्रतिशत प्रोत्साहन

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया,रायपुर: विभिन्न कारणों से निष्क्रिय हो चुके बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली वितरण कंपनी ने नई ‘समाधान योजना’ लागू की है। इस योजना के तहत लंबे समय से लंबित बिजली बिलों का भुगतान आसान बनाया गया है, जिससे बकायादार उपभोक्ता अपनी संपत्ति में दोबारा नया बिजली कनेक्शन ले सकेंगे। कंपनी में ऐसे पौने तीन लाख से अधिक उपभोक्ता हैं, जिनके बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं।

वितरण कंपनी के एमडी भीम सिंह कंवर ने बताया कि प्रदेश में कुल 2 लाख 76 हजार निष्क्रिय उपभोक्ताओं से लगभग 175 करोड़ रुपये की वसूली लंबित है। बिल बकाया होने पर डीआरए (ड्यूज रिकवरी एक्ट) के तहत पहले नोटिस दिया जाता है, फिर कनेक्शन काटा जाता है और भुगतान नहीं होने पर मीटर भी निकाल लिया जाता है।

ऐसे मामलों में संबंधित संपत्ति पर तब तक नया कनेक्शन नहीं दिया जाता, जब तक पुराना बकाया चुकाया न जाए।कई प्रकरणों में उपभोक्ता का निधन हो चुका है या संपत्ति बिक चुकी है, जिससे बकाया वसूली जटिल हो गई है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समाधान योजना लागू की गई है। इसके तहत नवीन मीटर रीडर योजना में कार्यरत अधिकृत मीटर रीडर निष्क्रिय उपभोक्ताओं से संपर्क कर बकाया राशि जमा कराने में सहयोग करेंगे।

रीडरों को मिलेगा 15 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि

बकाया राशि जमा कराने पर मीटर रीडरों को वसूली गई रकम का 10 से 15 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वितरण केंद्रों द्वारा निष्क्रिय बकायादारों की प्रमाणिक सूची मीटर रीडरों को उपलब्ध कराई जाएगी। नियमित मीटर रीडिंग के बाद 15 तारीख से वे बकाया वसूली का कार्य करेंगे। यदि उपभोक्ताओं को बिल में किसी प्रकार की त्रुटि होगी तो मीटर रीडर दस्तावेजी प्रमाण के साथ सुधार में सहयोग करेंगे।



Source link