छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, बढ़ी गर्मी; रायपुर में तापमान सामान्य से अधिक

Author name

February 16, 2026


प्रेदश का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। जिससे गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 16 Feb 2026 06:52:02 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Feb 2026 07:03:36 AM (IST)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, बढ़ी गर्मी;  रायपुर में तापमान सामान्य से अधिक
प्रदेश में बढ़ी गर्मी (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. अधिकतम तापमान रायपुर में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  2. न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड
  3. अगले सात दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में मौसम फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री, जगदलपुर में 32.3 डिग्री तथा राजनांदगांव में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर वर्षा शून्य रही और मौसम शुष्क बना रहा।

अगले दिन हल्के बादल, तापमान में खास बदलाव नहीं

मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी को रायपुर शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बिलासपुर का हाल

फरवरी के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ मौसम ने साफ संकेत दे दिए हैं कि सर्दी अब अंतिम चरण में है। रविवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री और अधिकतम 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार शुष्क वातावरण और साफ आसमान के कारण दिन की गर्माहट बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: फरवरी में ही मौसम के मई जैसे तेवर, प्रदेश में 34 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

सात दिन तक मौसम में बड़ा बदलाव नहीं

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है। इसके चलते अगले सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बने रहने के कारण दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रहेगा।



Source link