छत्तीसगढ़ सरकार ने बलिदानी एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे की पत्नी को डीएसपी नियुक्त किया

Author name

October 22, 2025


छत्तीसगढ़ सरकार ने बलिदानी एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे की पत्नी स्नेहा गिरिपूंजे को डीएसपी नियुक्त किया है। आकाश राव गिरिपूंजे सुककर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 9 जून 2025 को शहीद हो गए थे। हाल ही में स्नेहा का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे किसी अन्य विभाग का विकल्प चुन सकती थी, लेकिन उन्होंने पुलिस को सेवा को ही चुना।

Publish Date: Wed, 22 Oct 2025 09:31:42 AM (IST)

Updated Date: Wed, 22 Oct 2025 09:38:56 AM (IST)

छत्तीसगढ़ सरकार ने बलिदानी एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे की पत्नी को डीएसपी नियुक्त किया
बलिदानी आकाश राव गिरिपूंजे और उनकी पत्नी स्नेहा गिरिपूंजे।

HighLights

  1. एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे नौ जून को सुकमा जिले में IED की चपेट में आ गए थे।
  2. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
  3. डीएसपी स्नेहा गिरिपूंजे ने कहा कि वर्दी हमेशा उन्हें अपने पति के करीब रखेगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बलिदानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरिपूंजे की पत्नी स्नेहा गिरिपूंजे को अनुकंपा के आधार पर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्त किया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल द्वारा पहले ही लिया जा चुका था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपूंजे नौ जून को सुकमा जिले में माओवादियों द्वारा किये गये आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट की चपेट में आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री साय ने उनकी मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया था। हाल ही में स्नेहा का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे किसी अन्य विभाग का विकल्प चुन सकती थी, लेकिन उन्होंने पुलिस को सेवा को ही चुना।

यह वह विभाग है, जिसे वह सबसे अच्छी तरह समझती हैं। उनका कहना है कि उनके पति ने उन्हें कभी कमजोर नहीं समझा। वह सभी चुनौतियों को स्वीकार कर सकती हैं। उनका कहना है कि वर्दी हमेशा साहेब यानी उनके बलिदानी पति को उनके करीब रखेगी।



Source link