ढाई माह के बच्चे की मां ने महानदी में लगाई छलांग, शव बरामद; परिजनों से पूछताछ जारी

Author name

August 19, 2025


CG News: रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में महिला ने सोमवार को महानदी पुल से छलांग लगा दी थी। मंगलवार को पुलिस ने उसका शव बरामद किया। मृतका की पहचान 27 वर्षीय स्वाति त्रिवेदी के रूप में हुई है। वह मायके आई थी और उसके पास ढाई माह का बच्चा है।

By Akash Sharma

Publish Date: Tue, 19 Aug 2025 12:21:45 PM (IST)

Updated Date: Tue, 19 Aug 2025 12:36:48 PM (IST)

ढाई माह के बच्चे की मां ने महानदी में लगाई छलांग, शव बरामद; परिजनों से पूछताछ जारी
CG News: रायपुर में महानदी पुल से कूदी महिला, शव बरामद। (मृतका की फाइल फोटो)

HighLights

  1. रायपुर में महिला ने पुल से छलांग।
  2. महानदी से बरामद हुआ महिला का शव।
  3. शादीशुदा महिला की मौत से सनसनी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर में सोमवार को हुई दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। आरंग थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय महिला ने महानदी पुल से छलांग लगा दी। उसकी पहचान स्वाति त्रिवेदी के रूप में हुई है, जो शादीशुदा थी और ढाई माह के बच्चे की मां भी थी। मंगलवार को पुलिस और गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया गया।

पुल पर मिली स्कूटी और दुपट्टा

जानकारी के अनुसार, सोमवार को स्वाति अपनी स्कूटी से पुल पर पहुंची थी। पुल पर खड़ी उसकी स्कूटी और रेलिंग से बंधा दुपट्टा मिला था। इसके बाद पुलिस ने अनुमान लगाया कि महिला ने नदी में छलांग लगाई है। तत्काल गोताखोरों और पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और मंगलवार को उसका शव बरामद हुआ।



Source link