नेशनल हाईवे-53 पर बने कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर ऐसा क्‍या है माजरा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत लेकर सीधे नितिन गडकरी के पास पहुंचे

Author name

July 31, 2025


सांसद बृजमोहन अग्रवाल बुधवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले, इस दौरान उन्होंने रायपुर के पास कुम्हारी में चल रहे अवैध टोल प्लाजा को बंद कराने की मांग रखी। साथ ही रायपुर में यातायात को लेकर हो रही समस्याओं को कम करने के लिए उन्होंने परिवहन मंत्री के सामने कुछ मांगे रखीं।

By Roman Tiwari

Publish Date: Thu, 31 Jul 2025 04:36:21 PM (IST)

Updated Date: Thu, 31 Jul 2025 05:00:27 PM (IST)

नेशनल हाईवे-53 पर बने कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर ऐसा क्‍या है माजरा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत लेकर सीधे नितिन गडकरी के पास पहुंचे

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने रायपुर-दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा बीते 10-12 सालों से अवैध रूप से संचालित है, जिससे आमजनता परेशान हो रही हैं।

दरअसल सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री गडकरी को बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, इसके बावजूद यह पिछले 10-12 वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रहा है। इस कारण स्थानीय जनता को भारी असुविधा और लगातार जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

सांसद अग्रवाल ने रायपुर शहर की बढ़ती यातायात समस्या और बुनियादी ढांचे की चुनौतियों को देखते हुए कुछ और महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी मंत्री गडकरी के समक्ष रखे।

सांसद बृजमोहन ने मंत्री गडकरी के सामने रखी ये मांगें

  • रिंग रोड नंबर एक (एनएच-53) के सर्विस रोड को पांच मीटर से बढ़ाकर 11 मीटर किया जाए।
  • रायपुर रेलवे स्टेशन से नेशनल हाईवे 30 के जंक्शन तक बने एक्सप्रेस हाईवे को एनएचएआइ को सौंपा जाए।
  • राजधानी में प्रस्तावित तीन फ्लाईओवर के अलावा तेलीबांधा से जोरा तक चौथे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाए।
  • एक्सप्रेस हाईवे पर एनएच-30 (शदाणी दरबार) और एनएच-30 (कमल विहार चौक) के जंक्शनों पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण हो।
  • रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस-वे के लिए किए गए अधिग्रहण में मुआवजा प्रकरणों का जल्द निराकरण और भ्रष्टाचार की जांच हो।

यह भी पढ़ें: रायपुर में फैक्ट्री के वेस्ट मटेरियल से 18 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

बढ़ती जनसंख्या से बढ़ रही यातायात समस्या

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जोर दिया कि बढ़ती जनसंख्या और यातायात समस्याओं के कारण रायपुर में रोजाना जाम की स्थिति बनती है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि जाम और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री से रायपुर को एक आधुनिक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए इन मांगों को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया।



Source link