प्रदेश में अगले चार दिन तक नहीं बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन में धूप के साथ रात में कड़ाके की ठंड

Author name

January 14, 2026


किसी बड़े पश्चिमी विक्षोभ या सिस्टम के सक्रिय नहीं होने से प्रदेश के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिखेगा। अगले चार दिनों तक पूरे क्षेत्र में न्यू …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 12 Jan 2026 07:19:39 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 Jan 2026 07:21:50 AM (IST)

CG weather Update: प्रदेश में अगले चार दिन तक नहीं बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन में धूप के साथ रात में कड़ाके की ठंड
अगले 4 दिनों तक प्रदेश का मौसम सामान्य (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज
  2. न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ
  3. रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रिकर्ड किया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे दिन में तेज धूप और रात में ठंंड बरकरा है। सोमवार को रायपुर शहर में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रह सकता है। सुबह के समय हल्की ठंडक और शाम को ठिठुरन का अहसास बना रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल किसी बड़े पश्चिमी विक्षोभ या सिस्टम के सक्रिय नहीं होने से तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिखेगा। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। सुबह और रात के समय ठंडक का असर बना रहा, वहीं दोपहर में हल्की गर्माहट महसूस की गई।

प्रदेश का तापमान हाल

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, बिलासपुर में 11.8 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर 11.9 डिग्री और राजनांदगांव में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। जगदलपुर में रात का तापमान अपेक्षाकृत अधिक 15.6 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें- National Youth Day 2026: किशोर नरेंद्र ने रायपुर में बिताए अपने जीवन के महत्वपूर्ण 2 साल, इस शहर ने गढ़ा था ‘विश्व विजेता’ का व्यक्तित्व

बारिश नहीं, आसमान साफ

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई। अधिकांश स्थानों पर आसमान साफ रहा और नमी का स्तर भी सामान्य बना हुआ है। रायपुर में सुबह आद्र्रता 52 प्रतिशत और शाम को 42 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार भी बहुत कम रही, जिससे ठंड का असर ज्यादा महसूस नहीं हुआ।

अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले चार दिनों तक पूरे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। यानी ठंड और हल्की गर्माहट का यह मिला-जुला असर बना रहेगा। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।



Source link