बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने महिला को पीटा, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Author name

January 5, 2026


रायपुर के पार्वती नगर में बच्चा चोरी के शक में एक महिला को लोगों ने पकड़कर पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुं …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 05 Jan 2026 11:54:06 AM (IST)Updated Date: Mon, 05 Jan 2026 11:54:06 AM (IST)

Raipur News: बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने महिला को पीटा, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
बच्चा चोरी के शक में हंगामा। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. पार्वती नगर में बच्चा चोरी के शक पर हंगामा
  2. महिला को पकड़कर भीड़ ने जमकर की पिटाई
  3. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पार्वती नगर में बच्चा चोरी के शक को लेकर बड़ा हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने एक महिला पर बच्चा चुराने का आरोप लगाते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। उसकी जमकर मारपीट कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला संदिग्ध परिस्थितियों में इलाके में घूम रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर बच्चा चोरी का शक जताया। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और आक्रोशित लोगों ने महिला की पिटाई शुरू कर दी। महिला के साथ हुई मारपीट का वीडियो घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया।

सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

कानून हाथ में लेने वालों की होगी जांच

पुलिस का कहना है कि बच्चा चोरी की पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला वास्तव में किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल थी या नहीं। साथ ही, बिना सच्चाई जाने कानून हाथ में लेने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अफवाहों पर न करें विश्वास- पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में अफवाहों पर विश्वास न करें और कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।



Source link