भड़काऊ बयान मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल का सरेंडर, देवेंद्र नगर थाने में भारी पुलिस बल तैनात

Author name

December 5, 2025


Amit Baghel Surrender: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भड़काऊ बयानबाजी के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल ने शुक्रवार को देवेंद्र नगर थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने के आरोप में उनके खिलाफ देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में अलग-अलग केस दर्ज थे।

Publish Date: Fri, 05 Dec 2025 02:14:18 PM (IST)

Updated Date: Fri, 05 Dec 2025 02:14:18 PM (IST)

भड़काऊ बयान मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल का सरेंडर, देवेंद्र नगर थाने में भारी पुलिस बल तैनात
छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित के सरेंडर पर देवेंद्र नगर थाने में भारी पुलिस बल तैनात

HighLights

  1. जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल ने सरेंडर किया
  2. पुलिस ने उनके खिलाफ कई मामलों में केस दर्ज किए थे
  3. पुलिस ने उन पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था

रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी रायपुर में भड़काऊ बयानबाजी के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल ने शुक्रवार को देवेंद्र नगर थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने के आरोप में उनके खिलाफ देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में अलग-अलग प्रकरण दर्ज थे।

मामले में उनकी गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। सुबह से ही देवेंद्र नगर थाना परिसर में पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया था।

अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई

संभावित विरोध या किसी अप्रिय स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। इस दौरान अमित बघेल के वकील भी थाने पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया के तहत सरेंडर दस्तावेज पूरे किए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भड़काऊ बयानबाजी से तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका थी, इसलिए आरोपी के खिलाफ धारा के तहत कार्रवाई की गई थी। सरेंडर के बाद अब पुलिस उनसे बयान दर्ज कर आगे की पूछताछ कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा भी स्थिति की निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की।



Source link