मोर बिजली एप के नाम पर 4.95 लाख की ठगी, ओटीपी साझा करते ही कट गए रुपये

Author name

February 25, 2026


रायपुर में मोर बिजली एप के नाम पर ठग ने युवक से ओटीपी लेकर बैंक खाते से 4.95 लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 25 Feb 2026 10:23:27 AM (IST)Updated Date: Wed, 25 Feb 2026 10:23:27 AM (IST)

Raipur News: मोर बिजली एप के नाम पर 4.95 लाख की ठगी, ओटीपी साझा करते ही कट गए रुपये
रायपुर में ऑनलाइन ठगी का मामला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मोर बिजली एप के नाम पर ठगी।
  2. ओटीपी साझा करते ही खाते से रकम कटी।
  3. कुल 4.95 लाख रुपये पार हुए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी की गई है। मोर बिजली एप के नाम पर अज्ञात ठग ने सिलाई का काम करने वाले युवक से ओटीपी लेकर चार लाख 95 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत थाना आजाद चौक में दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार मंगल बाजार निवासी करण कुमार देवांगन (37) सिलाई का काम करते हैं। उनका कुशालपुर चौक स्थित प्लाट में मकान निर्माण कार्य प्रस्तावित है। अस्थायी बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए उन्होंने पड़ोसी के माध्यम से चंगोराभाठा निवासी थानू साहू से 20 फरवरी को संपर्क किया।

आरोप है कि अस्थायी मीटर लगाने के नाम पर उनसे प्लाट की रजिस्ट्री, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और 8,400 रुपये नकद लिए गए। इसके अगले दिन 21 फरवरी को करण के मोबाइल नंबर पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मोर बिजली एप से जुड़ा बताते हुए एक लिंक टच करने और प्राप्त ओटीपी साझा करने को कहा। भरोसे में आकर करण ने ओटीपी बता दिया।

22 फरवरी को उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 90 हजार, एक लाख, एक लाख, एक लाख, एक लाख और पांच हजार रुपये सहित कुल 4 लाख 95 हजार रुपये कटने के मैसेज आए। बैंक ऑफ बड़ौदा भनपुरी शाखा में जानकारी लेने पर पता चला कि 4 लाख रुपये आइसीआइसीआइ बैंक के एक खाते में चार किश्तों में ट्रांसफर किए गए हैं। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।



Source link