रायपुर के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

Author name

July 3, 2025


रायपुर जिले के एसएसपी ने जिला पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल कर दिया है। एसएसपी ने मंगलवार देर शाम एक आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार जिले में 27 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

By Roman Tiwari

Publish Date: Thu, 03 Jul 2025 03:52:00 PM (IST)

Updated Date: Thu, 03 Jul 2025 03:54:03 PM (IST)

रायपुर के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला
27 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर में जिला पुलिस महकमे में मंगलवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रायपुर ने 27 थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस आदेश में सभी थाना प्रभारियों के नए थानों की जानकारी है।

naidunia_image

जारी सूची के अनुसार कई थानों के प्रभारियों को हटाया गया है, वहीं कुछ अनुभवी अफसरों को अहम थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कदम प्रशासनिक सुचारूता और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

जानकारी के अनुसार, जिन थानों में बदलाव हुआ है उनमें सिविल लाइन, गोलबाजार, तेलीबांधा, डीडी नगर, उरला, खमतराई, कबीरनगर, टाटीबंध, आमानाका सहित कई महत्वपूर्ण थाना क्षेत्र शामिल हैं।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

वहीं कुछ नए अफसरों को पहली बार थानेदारी का प्रभार सौंपा गया है। SSP ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने-अपने थानों में कार्यभार ग्रहण करें। पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को आने वाले दिनों में शहर की सुरक्षा व्यवस्था में नए तेवर और तेजी के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: CG News: रोबोटिक्स-एडवांस टूल वाला 1188.36 करोड़ का ITI MoU रद्द, आधुनिक प्रशिक्षण योजना पर लगा ब्रेक

बता दें कि, पिछले महीने ही राज्य पुलिस प्रशासन में भी एक बड़ा फेर बदल किया गया था। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने 15 थाना प्रभारियों, 24 उप निरीक्षकों, छह सहायक उप निरीक्षकों, एक महिला प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक का तबादला आदेश जारी किया था। वहीं राज्य के बाद अब राजधानी में भी पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है।



Source link