रायपुर के भांठागांव में नीट अभ्यर्थी ने की खुदकुशी, दो मंजिला मकान से गले में जीआई तार बांधकर कूदा

Author name

February 22, 2026


राजधानी के भांठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में रविवार को एक नीट अभ्यर्थी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। चलिए आपको पूरी खबर बताते हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 22 Feb 2026 10:48:13 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Feb 2026 11:00:45 AM (IST)

रायपुर के भांठागांव में नीट अभ्यर्थी ने की खुदकुशी, दो मंजिला मकान से गले में जीआई तार बांधकर कूदा
भांठागांव में नीट अभ्यर्थी की खुदकुशी( सांकेतिक फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर। राजधानी के भांठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में रविवार को एक नीट अभ्यर्थी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। छात्र का शव दो मंजिला मकान से गले में जीआई तार (लोहे का तार) बांधकर लटका हुआ मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

किराए के मकान में तैयारी

मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वह भांठागांव में किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र ने मकान की दूसरी मंजिल से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके से कुछ सामान जब्त किया है और कमरे की तलाशी ली है।

पुलिस पूछताछ कर रही

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि छात्र पिछले कुछ समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर दबाव में था, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुरानी बस्ती थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



Source link