रायपुर-दुर्ग के बीच सफर होगा और भी आसान, सिरसा गेट और खुर्सीपार में बनेंगे ग्रेड सेपरेटर, ₹77 करोड़ मंजूर

Author name

February 3, 2026


Chhattisgarh Development: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी भिलाई-दुर्ग के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राष्ट्रीय …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 04:52:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 04:52:30 PM (IST)

रायपुर-दुर्ग के बीच सफर होगा और भी आसान, सिरसा गेट और खुर्सीपार में बनेंगे ग्रेड सेपरेटर, ₹77 करोड़ मंजूर
रायपुर-दुर्ग के बीच सफर होगा और भी आसान।

HighLights

  1. रायपुर-भिलाई के बीच अब नॉन-स्टॉप सफर
  2. रायपुर-दुर्ग औद्योगिक कॉरिडोर पर रुकना होगा बंद
  3. सिरसा और खुर्सीपार चौक का होगा कायाकल्प

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी भिलाई-दुर्ग के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) पर यातायात को निर्बाध और तेज बनाने के लिए सिरसा गेट चौक तथा खुर्सीपार गेट चौक पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव की सक्रिय पहल के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए 77 करोड़ 36 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

जनआकांक्षाओं पर लगी मुहर

रायपुर और दुर्ग के बीच सिरसा गेट और खुर्सीपार चौक पर लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। स्थानीय नागरिक और इस मार्ग से गुजरने वाले यात्री यहाँ फ्लाईओवर या ग्रेड सेपरेटर निर्माण की मांग लगातार कर रहे थे। जनता की इन आकांक्षाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा था, जिसे भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना में शामिल कर राशि स्वीकृत की है।

सिग्नल फ्री होगा सफर

इन दोनों प्रमुख चौकों पर ग्रेड सेपरेटर बन जाने से रायपुर-दुर्ग के बीच का रास्ता पूरी तरह बाधा मुक्त हो जाएगा। इससे वाहनों को कहीं भी रुकना नहीं पड़ेगा और समय की भारी बचत होगी। गौरतलब है कि इस मार्ग पर कुम्हारी चौक, डबरा पारा, पॉवर हाउस चौक और सुपेला चौक पर पहले ही फ्लाईओवर्स का निर्माण किया जा चुका है। अब सिरसा गेट और खुर्सीपार में ग्रेड सेपरेटर बनने से यह कॉरिडोर फास्ट ट्रैफिक के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- श्मशान की जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष… घरों की छतों से बरसे पत्थर, पुलिस जवान समेत 8 घायल, 19 लोगों पर FIR

औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

यह सड़क केवल आम यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि रायपुर-भिलाई-दुर्ग औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी लाइफलाइन मानी जाती है। सभी प्रमुख चौकों पर फ्लाईओवर्स और ग्रेड सेपरेटर्स के निर्माण से भारी वाहनों और मालवाहक ट्रकों की आवाजाही सुगम होगी। इससे क्षेत्र में संचालित उद्योगों को लॉजिस्टिक्स में काफी राहत मिलेगी, जिससे औद्योगिक गतिविधियों और व्यापार को नई मजबूती प्राप्त होगी।



Source link