रायपुर में ट्रंक में मिली लाश मामले में बड़ा खुलासा, CCTV फुटेज भी आया सामने

Author name

June 24, 2025


Raipur Crime News: ट्रंक से मिली युवक की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जहां मृतक की पहचान रायपुर निवासी बंजारे के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस हत्या में एक वकील और एक महिला की भूमिका भी सामने आई है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Mohan Kumar

Publish Date: Tue, 24 Jun 2025 01:10:32 PM (IST)

Updated Date: Tue, 24 Jun 2025 01:28:33 PM (IST)

रायपुर में ट्रंक में मिली लाश मामले में बड़ा खुलासा,  CCTV फुटेज भी आया सामने
रायपुर में ट्रंक में लाश मिलने से मचा हड़कंप

HighLights

  1. रायपुर में ट्रंक में लाश मिलने से मचा हड़कंप
  2. हत्या में एक वकील और एक महिला की भूमिका सामने आई
  3. पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच

नई दुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी के इंद्रप्रस्थ इलाके में ट्रंक से मिली युवक की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान रायपुर निवासी बंजारे के रूप में हुई है। पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या की गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हत्या में एक वकील और एक महिला की भूमिका सामने आई है।

पुलिस ने वारदात में शामिल कार को किया बरामद

सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है, जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसके अलावा एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का राजफाश कर सकती है। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Crime: सूटकेस में मिली युवक की लाश, पेटी पर लिखा नाम पुलिस के लिए बना अहम सुराग





Source link