रायपुर में ड्रग्स सिंडिकेट चलाने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया 57 लाख का चिट्टा

Author name

August 22, 2025


रायपुर में पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। राजधानी में पुलिस ने चिट्टा के साथ 6 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 273.19 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। इस माल की कीमत करीब 57 लाख रुपये बताई जा रही है।

By Deepak Shukla

Publish Date: Fri, 22 Aug 2025 04:03:32 PM (IST)

Updated Date: Fri, 22 Aug 2025 04:04:23 PM (IST)

रायपुर में ड्रग्स सिंडिकेट चलाने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया 57 लाख का चिट्टा
6 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

HighLights

  1. रायपुर में पुलिस ने 6 ड्रग्स को किया गिरफ्तार
  2. आरोपियों के पास से 57 लाख का चिट्टा बरामद
  3. बरामद किए गए चिट्टे की कीमत करीब 57 लाख

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) का सिंडिकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में मुख्य सप्लायर मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू और उसके डिस्ट्रीब्यूटर विजय मोटवानी और भूषण शर्मा सहित कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के कब्जे से 273.19 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 57 लाख रुपये है।

naidunia_image

जानकारी के अनुसार, रायपुर के थाना कबीरनगर क्षेत्र के हीरापुर स्थित वेदांत वाटिका के पास पुलिस ने दबिश देकर आरोपी मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि पंजाब प्रांत का एक तस्कर उसे माल उपलब्ध कराता था। मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू इस नशे को अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स विजय मोटवानी और भूषण शर्मा के जरिए रायपुर में खपाता था।

एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी

पुलिस ने आरोपी जग्गू की निशानदेही पर वीर सावरकर नगर, जरवाय तालाब और आरडीए कॉलोनी में एकसाथ छापे मारकर चार और आरोपियों को पकड़ा। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही कोतवाली थाना पुलिस ने भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू, (30 वर्ष) निवासी वीर सावरकर नगर, हीरापुर।
  • विजय मोटवानी उर्फ अमन (23 वर्ष), निवासी वीर सावरकर नगर, हीरापुर।
  • दिव्या जैन (24 वर्ष), निवासी आरडीए कॉलोनी, हीरापुर।
  • नितिन पटेल (19 वर्ष), मूल निवासी रीवा (मप्र), वर्तमान पता हीरापुर।
  • जसप्रीत कौर उर्फ बॉबी (25 वर्ष), पत्नी मनमोहन सिंह संधू,निवासी वीर सावरकर नगर, हीरापुर।
  • भूषण शर्मा उर्फ सूरज, (30 वर्ष) निवासी टाटीबंध, रायपुर।

यह भी पढ़ें- Arpa Bhaisajhar Project scam में अपर कलेक्टर राठौर पर कसेगा EOW का शिकंजा, शासन ने दी जांच की अनुमति

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से रायपुर में पुलिस डग्स तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। हालहीं में रायुर में ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश हुआ था, जिनके तार अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह और पाकिस्तान से जुड़े थे। इसके बाद से पुलिस लगातार इन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।



Source link