रायपुर में दर्दनाक घटना: पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने थाने में लगाई आग, अस्पताल में तोड़ा दम

Author name

September 14, 2025


CG Crime: रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र की वर्षा गोस्वामी ने पति की लगातार मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर महिला थाना में खुद को आग लगा ली। 70 फीसदी झुलसी हालत में भर्ती वर्षा ने डीकेएस अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस और महिला आयोग से शिकायत के बावजूद उसे राहत नहीं मिली।

By Deepak Shukla

Publish Date: Sun, 14 Sep 2025 03:09:16 PM (IST)

Updated Date: Sun, 14 Sep 2025 03:09:16 PM (IST)

रायपुर में दर्दनाक घटना: पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने थाने में लगाई आग, अस्पताल में तोड़ा दम
CG Crime: वर्षा गोस्वामी ने आत्मदाह कर दी जान (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. पति की प्रताड़ना से महिला की मौत
  2. महिला आयोग से भी नहीं मिली राहत
  3. थाने में आत्मदाह से फैली सनसनी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर के बैरन बाजार स्थित महिला थाना परिसर में 11 सितंबर बुधवार को एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया। जानकारी के अनुसार महिला काउंसलिंग के लिए थाने आई थी और अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ और केमिकल लेकर पहुंची थी।

नहीं बचाई जा सकी वर्षा की जान

थाना परिसर में अचानक महिला ने खुद पर आग लगा ली। मौके पर वहां मौजूद लोग तुरंत उसकी ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। अब इस घटना में एक दुखद घटना सामने आई है। डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद वर्षा की जान नहीं बचाई जा सकी। महिला का मजिस्ट्रियल बयान भी दर्ज कराया गया था, जिसमें उसने पति पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया।

पति के साथ विवाद बना घटना की वजह

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का नाम वर्षा गोस्वामी बताया जा रहा है। उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था, जिसके काउंसलिंंग के लिए ही महिला थाने पहुंची थी। लेकिन अचानक से महिला ने खुद को आग के हवाले किया और थाने की ओर दौड़ गई। मामले में लगातार अपडेट जारी है।

पीड़िता वर्षा की 2022 में रायपुर के ही कैलाशपुरी निवासी शिवम गोस्वामी नाम के युवक के साथ शादी हुई थी। पीड़िता की दो बेटियां भी हैं।

ecial: महाराष्ट्रीयन महिला का हिंदी प्रेम, पाक कला से लेकर बच्चों की शिक्षा तक हिंदी को बनाया सहारा



Source link