आखिरकार दो दिन पहले गुरुवार को गृह (पुलिस) विभाग ने रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी। जारी अधिसूचना में रायपुर शहर (न …और पढ़ें

HighLights
- रायपुर में कमिश्नर प्रणाली का रास्ता साफ, 21 शहरी थाने शामिल
- शहर के लिए कमिश्नर और ग्रामीण थानों के लिए तैनात होंगे अलग SP
- सिविल लाइन से खम्हारीडीह तक के थाने अब सीधे पुलिस कमिश्नर के अधीन
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। आखिरकार दो दिन पहले गुरुवार को गृह (पुलिस) विभाग ने रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी। जारी अधिसूचना में रायपुर शहर (नगरीय निकाय) के 21 पुलिस थाने कमिश्नरी में शामिल किए गए हैं, जबकि आउटर के माना एयरपोर्ट से लेकर नवा रायपुर और विधानसभा से लेकर गोबरा नवापारा तक 12 पुलिस थाना ग्रामीण क्षेत्र में शामिल किए गए हैं। पुलिस जिला रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में अलग एसपी की तैनाती की गई है।
रायपुर कमिश्नरी में शामिल किए गए ये 21 शहर थाने
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना में शहर के सिविल लाइन, देवेंद्रनगर, तेलीबांधा, कोतवाली, गंज, मौदहापारा, गोलबाजार, पुरानी बस्ती, डीडीनगर, आमानाका, आजादचौक, सरस्वतीनगर, टिकरापारा, कबीरनगर, राजेंद्रनगर, मुजगहन (सेजबहार), उरला (बिरगांव नगर निगम में आने वाला क्षेत्र), खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारीड पुलिस थाना क्षेत्र को रायपुर कमिश्नरी में शामिल किया गया है।
रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आएंगे ये 12 थाने
जबकि रायपुर ग्रामीण में विधानसभा, धरसींवा, खरोरा, तिल्दा नेवरा, माना, मंदिर हसौद, आरंग, नवा रायपुर, राखी, अभनपुर, गोबरा नवापारा और उरला (बिरगांव नगर निगम के बाहर का क्षेत्र) शामिल हैं। इस नए विभाजन के साथ ही अब राजधानी में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के दो अलग-अलग केंद्र होंगे।
यह भी पढ़ें- साहित्यकार अपमान विवाद के बाद बिलासपुर यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, डॉ. रमेश गोहे को मिला प्रभार