रायपुर में पुलिस के हत्थे चढ़े पंजाब के दो ड्रग्स तस्कर, ट्रक में रखकर बेच रहे थे हेरोइन

Author name

November 4, 2025


रायपुर के आमानाका थाना पुलिस ने ड्रग्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 34.60 ग्राम हेरोइन बरामद किया है, जिसे दोनों तस्कर ट्रक में रखकर बेचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

By Deepak Shukla

Publish Date: Tue, 04 Nov 2025 12:59:11 PM (IST)

Updated Date: Tue, 04 Nov 2025 01:09:25 PM (IST)

रायपुर में पुलिस के हत्थे चढ़े पंजाब के दो ड्रग्स तस्कर, ट्रक में रखकर बेच रहे थे हेरोइन
हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

HighLights

  1. रायपुर में दो ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
  2. ट्रक में रखकर बेच रहे थे हेरोइन
  3. पुलिस को बड़े नेटवर्क का शक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। आमानाका थाना पुलिस ने दो नशा तस्करों को ट्रक पर बैठकर हेरोइन बेचने की कोशिश करते हुए घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरदीप कुमार और मनजीत सिंह के रूप में हुई है, जो दोनों पंजाब के तरणतारण जिले के रहने वाले हैं।

ट्रक में बैठकर कर रहे थे सौदा

जानकारी के मुताबिक, सोमवार 3 नवंबर की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। दोनों ट्रैफिक थाने से कुछ ही दूरी पर एक ट्रेलर वाहन में बैठे थे। सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस ने टीम गठित कर घेराबंदी की और दोनों को मौके से पकड़ लिया।

साढ़े तीन लाख की हेरोइन बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 34.60 ग्राम हेरोइन, एक डिजिटल तौल मशीन, दो रेडमी मोबाइल फोन और एक ट्रेलर वाहन जब्त किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं आरोपी

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी पंजाब से हेरोइन लाकर रायपुर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी नशे के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- सुकमा में हथियारों का जखीरा बरामद, सुरक्षाबल के जवानों ने ध्वस्त की माओवादियों की हथियार फैक्ट्री

पुलिस कर रही है नेटवर्क की जांच

आमानाका थाना पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहां से लाते थे और किसे बेचने वाले थे। पुलिस को शक है कि दोनों किसी बड़े नशा तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।फिलहाल दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।



Source link