रायपुर में सड़क बनी जश्न का अड्डा, बर्थडे मनाना और स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, 66 को भेजा जेल, 30 का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

Author name

December 21, 2025


CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़कों पर जन्मदिन मनाने और स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। बीते 11 महीनों में चल …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 21 Dec 2025 01:59:14 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Dec 2025 02:01:34 PM (IST)

रायपुर में सड़क बनी जश्न का अड्डा, बर्थडे मनाना और स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, 66 को भेजा जेल, 30 का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित
सड़कों पर जन्मदिन मनाने और स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त रुख अपनाया।

HighLights

  1. 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
  2. स्टंटबाजी में 20 आरोपियों को पकड़ा
  3. 1.59 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

नईदुनिया प्रतिनिधि रायपुर। सार्वजनिक सड़कों पर जन्मदिन मनाने और स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। बीते 11 महीनों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सड़क पर बर्थडे मनाने और खतरनाक स्टंटबाजी के 12 प्रकरण दर्ज कर कुल 66 आरोपितों को जेल भेजा गया है। साथ ही 30 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराए गए हैं।

46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

पुलिस के अनुसार सार्वजनिक मार्ग पर बर्थडे केक काटकर यातायात बाधित करने के आठ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 11 दोपहिया और चारपहिया वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से न सिर्फ यातायात प्रभावित होता है, बल्कि आम नागरिकों की जान भी खतरे में पड़ती है।

खतरनाक स्टंटबाजी में 20 आरोपियों को पकड़ा

इसी तरह खतरनाक स्टंटबाजी कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ तीन प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में 20 आरोपियों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान सात चारपहिया और एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की गई। अब तक इन दोनों श्रेणियों के कुल 11 प्रकरणों में 66 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं 13 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें- ठेले पर बेचता था सब्जी, खुदको एक समिति का संचालक बता महिला से 5.40 लाख की ठगी कर हुआ रफूचक्कर

1.59 लाख वसूला गया जुर्माना

इसके अतिरिक्त यातायात थाना अटल नगर द्वारा वाहनों से स्टंट कर रील बनाने के लिए एकत्रित हुए 34 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान एक लाख 59 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया और 17 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए।

ऐसे अपराधों पर सीसीटीवी कैमरों और इंटरनेट मीडिया मॉनिटरिंग के जरिये सतत निगरानी रखने तथा त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राजधानी की पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि सार्वजनिक सड़कों पर बर्थडे मनाने या स्टंटबाजी से बचें। यह कानूनन अपराध है और इससे गंभीर हादसे हो सकते हैं।

-डॉ. लाल उमेद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर



Source link