रायपुर में हिट एंड रन, चेकिंग कर रहे ट्रैफिक आरक्षक को रौंदा, कार सवार दो आरोपी हिरासत में लिए गए

Author name

October 24, 2025


रायपुर के तेलीबांधा इलाके में देर रात वीआईपी रोड पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को देखकर एक कार ड्राइवर ने तेजी से गाड़ी दौड़ाई। इस घटना में ट्रैफिक आरक्षक कार की चपेट में आ गया और उसके पैर में गंभीर चोट आई है। आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

By Deepak Shukla

Publish Date: Thu, 16 Oct 2025 09:31:10 AM (IST)

Updated Date: Thu, 16 Oct 2025 10:03:14 AM (IST)

रायपुर में हिट एंड रन, चेकिंग कर रहे ट्रैफिक आरक्षक को रौंदा, कार सवार दो आरोपी हिरासत में लिए गए
टक्कर मारने के बाद पलट गई थी कार।

HighLights

  1. रायपुर में चेंकिग से बचकर भागने की कोशिश में हुई बड़ी घटना।
  2. टक्कर मारते हुए कार आगे जाकर पलट गई, उसमें सवार युवक भी घायल।
  3. तेलीबांधा पुलिस आरोपी कार चालक से पूछताछ कर रही है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर बुधवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग से बचने के चक्कर में तेज रफ्तार कार सवार ने बैरिकेड तोड़ते हुए ट्रैफिक सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैफिक आरक्षक हेम कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी एक टांग टूट गई है और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान एक कार चालक ने रुकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी। उसने बैरिकेड समेत ट्रैफिक आरक्षक को काफी दूर तक घसीटा। कुछ दूरी पर जाकर कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार में सवार चालक सिद्धांत दान और उसका साथी आदित्य चौधरी भी चोटिल हुए हैं। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

naidunia_image

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि चालक नशे की हालत में था और पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग से बचने के लिए तेज रफ्तार में वाहन भगाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार जब्त कर ली है। तेलीबांधा पुलिस आरोपी कार चालक से पूछताछ कर रही है।



Source link