CBSE 12th Board Result 2025: सीबीएसई ने मंगलवार सुबह 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया। राष्ट्रीय स्तर पर 88.39% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। उत्तर प्रदेश के शामली की सावी जैन को 500 में से 499 अंक में है। हालांकि, सीबीआई ने इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 13 May 2025 01:57:01 PM (IST)
Updated Date: Tue, 13 May 2025 02:17:08 PM (IST)

HighLights
- छत्तीसगढ़ के 26,057 स्टूडेंट्स पास
- इनमें 13,344 लड़कियां पास हुई हैं
- 12,713 लड़कों ने सफलता मिली है
नईदुनिया, रायपुर (CBSE 12th Board Result 2025)। सीबीएसई ने मंगलवार को 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ (CBSE 12th pass rate Chhattisgarh) से 31 हजार 711 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें से 26 हजार 57 विद्यार्थी पास हुए हैं। इस तरह प्रदेश का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा है।
खास बात यह है कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर रिजल्ट (CBSE 12th girls outperform boys) दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ से CBSE 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 31,711 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थे।
लड़कों से आगे लड़कियां
पिछले सालों की तरह इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा। परीक्षा में कुल 26,057 स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें 13,344 लड़कियां पास हुई हैं, जबकि 12,713 लड़कों ने सफलता हासिल की है। लड़कों का पास प्रतिशत – 79.92% और लड़कियों का पास प्रतिशत – 84.67% है।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर “12वीं कक्षा परिणाम” या “रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करें।
- “सबमिट” बटन पर क्लिक करें और अपना परिणाम देखें।
परिणाम से संतुष्ट नहीं, तो री-चेकिंग का करें आवेदन
- CBSE 12वीं के रिजल्ट के बाद अब स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन कोर्स, प्रोफेशनल कोर्स, या फिर एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में लग जाएंगे।
- जो स्टूडेंट्स रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वो री-चेकिंग या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी जानकारी CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी।
- CBSE की ओर से बताया गया है कि इस साल बोर्ड रिजल्ट को छात्रों के हित में जल्दी जारी किया गया है ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई या एंट्रेंस एग्जाम में कोई परेशानी न हो।