CG में धान खरीदी प्रक्रिया आसान, तूहर टोकन ऐप अब 24×7, किसानों को दिन-रात मिलेगा टोकन

Author name

December 13, 2025


धान खरीदी को और अधिक सरल बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब तूहर टोकन ऐप को 24×7 उपलब्ध करा दिया गया है। इसके तहत अब टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी और किसान दिन-रात किसी भी समय टोकन बुक कर सकेंगे।

Publish Date: Sat, 13 Dec 2025 12:08:53 PM (IST)

Updated Date: Sat, 13 Dec 2025 12:08:53 PM (IST)

CG में धान खरीदी प्रक्रिया आसान, तूहर टोकन ऐप अब 24×7, किसानों को दिन-रात मिलेगा टोकन
CG में धान खरीदी प्रक्रिया आसान

नईदुनिया प्रतिनिधि ,रायपुर। धान खरीदी को और अधिक सरल बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब तूहर टोकन ऐप को 24×7 उपलब्ध करा दिया गया है। इसके तहत अब टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी और किसान दिन-रात किसी भी समय टोकन बुक कर सकेंगे।

समस्या से राहत

सरकार के इस फैसले के तहत किसान 13 जनवरी तक आगामी 20 दिनों के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इससे किसानों को धान विक्रय की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और टोकन कटाने के दौरान होने वाली भीड़ व तकनीकी दबाव की समस्या से राहत मिलेगी।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसानों को बड़ी राहत दी है। ऐसे किसान अब 31 जनवरी तक तूहर टोकन ऐप के माध्यम से टोकन ले सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लघु किसानों के लिए यह अतिरिक्त सुविधा प्रदान की गई है।

उल्लेखनीय है कि टोकन प्रत्येक सहकारी समिति को आबंटित सीमा के भीतर ही जारी किए जाएंगे। किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते तूहर टोकन ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर किसी भी असुविधा से बचें।

किसानों की सुविधा और पारदर्शी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। तूहर टोकन ऐप को 24×7 खोलने और समय की बाध्यता समाप्त करने का निर्णय इसी सोच का परिणाम है। इससे किसान बिना किसी दबाव के अपनी सुविधा अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे। 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसानों के लिए टोकन की अवधि बढ़ाना किसानों को वास्तविक राहत देगा। राज्य सरकार किसान हित में हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें- भिलाई में बोरी में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में सनसनी,पुलिस जांच में जुटी



Source link