CG Coal Scam: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल का करीबी देवेंद्र डड़सेना गिरफ्तार, 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप

Author name

July 19, 2025


छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने शुक्रवार को कोयला घाटाला मामले में फरार चल रहे आरोपी देवेंद्र डड़सेना को गिरफ्तार कर लिया है। देवेंद्र पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के साथ मिलकर 100 करोड़ रुपये कोल लेवी की वसूली करने का आरोप है। वहीं कोल घोटले में 6 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर छोड़ा है।

By Roman Tiwari

Publish Date: Sat, 19 Jul 2025 08:48:29 AM (IST)

Updated Date: Sat, 19 Jul 2025 09:35:54 AM (IST)

CG Coal Scam: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल का करीबी देवेंद्र डड़सेना गिरफ्तार, 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप
देवेंद्र डड़सेना गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर: प्रदेश में घोटालों के खिलाफ जांच एजेंसियां सक्रियता के साथ कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को जहां ईडी ने 3200 करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है, वहीं ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने भी एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने कोल घोटाले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बता दें कि कोयला घोटाले में फरार आरोपी देवेंद्र डड़सेना को शुक्रवार को ईओडब्ल्यू-एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। देवेंद्र के खिलाफ कोर्ट ने पूर्व में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोप है कि देवेंद्र ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के साथ मिलकर 100 करोड़ रुपये कोल लेवी की वसूली की थी।

अवैध रूप से वसूले गए इस राशि को राजनीतिक कार्यों में खर्च किया गया था। देवेंद्र डडसेना कांग्रेस नेता रामगोपाल का राजदार रहा है। मामले में रामगोपाल को भी ईडी ने आरोपी बनाया है। ईओडब्ल्यू को भी कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल की तलाश है।

ईओडब्ल्यू ने देवेंद्र को कोर्ट में पेशकर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। इस मामले में आरोपित निलंबित आइएएस समीर बिश्नोई,रानू साहू और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया अंतरिम जमानत पर छत्तीसगढ़ से बाहर रह रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने 6 आरोपियों को दी है जमानत

बता दें कि कांग्रेस सरकार के समय में हुए 570 करोड़ के कोयला घोटाले में इससे पहले 6 आरोपियों को जमानत पर छोड़ा गया है। कोयला घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें अंतरिम जमानत दी थी।मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद निलंबित आइएस रानू साहू, समीर बिश्नोई,सौम्या चौरसिया, रजनीकांत तिवारी समेत 6 आरोपियों को जमानत पर छोड़ा गया था। जिन्हें छत्तीसगढ़ से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है।



Source link