CG Monsoon Session 2025: DAP को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा, ध्वनि मत से पारित हुए ये महत्वपूर्ण विधेयक

Author name

July 17, 2025


छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने राज्य डीएपी की कमी और कालाबाजारी को लेकर सरकार को घेरा। विपक्ष ने सदन में जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बीच ही सरकार ने ध्वनि मत से 3 महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करवा लिया।

By Roman Tiwari

Publish Date: Thu, 17 Jul 2025 04:03:36 PM (IST)

Updated Date: Thu, 17 Jul 2025 04:05:55 PM (IST)

CG Monsoon Session 2025: DAP को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा, ध्वनि मत से पारित हुए ये महत्वपूर्ण विधेयक
मानसून सत्र के चौथे दिन 3 विधेयक पारित

HighLights

  1. चौथे दिन की कार्रवाई में डीएपी का मुद्दा उठा
  2. साय सरकार पर लगा कालाबाजारी का आरोप
  3. सरकार ने ध्वनि मत ने पारित करवाया 3 विधेयक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 2025 जारी है। गुरुवार को मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही चली, जिसमें विपक्ष ने डीएपी के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा, वहीं सरकार ने सत्र की कार्रवाई के दौरान कई विधेयकों को पारित करवा लिया।

बता दें मानसून सत्र के चौथे दिन प्रदेश में डीएपी खाद की आपूर्ति और कालाबाजारी को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। सदन में कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने किसानों को DAP आपूर्ति को लेकर प्रश्न उठाया। जिस पर सरकार की ओर से प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब दिया।

कांग्रेस विधायक पटेल के सवाल पर मंत्री का जवाब

डीएपी की आपूर्ति को लेकर कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सरकार से एक के बाद तीखे सवाल किए। जिसका मंत्री नेताम ने जवाब दिया। मंत्री ने बताया कि 2025 में 3 लाख 10 लक्ष्य था, 1 लाख 8 हजार प्राप्त हुआ है। प्रदेश में डीएपी की कमी है। जिसे देखते हुए नैनो यूरिया का बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही मंत्री ने बताया कि 40 प्रतिशत डीएपी निजी क्षेत्रों को दिए गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने लगाया कालाबाजारी का आरोप

वहीं 5 मिनट सदन के स्थगन के बाद एक बार फिर कार्रवाई शुरु हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर डीएपी के कालाबाजारी का आरोप लगाया। भूपेश बघेल ने पूछा की राज्य में डीएपी की कालाबाजारी क्यों हो रही है। जिस पर मंत्री राम विचार नेताम ने जवाब दिया।

मंत्री के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, जमकर हुई नारेबाजी

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा- अभी तक 1 लाख 72 हजार मैट्रिक टन डीएपी आ गया है।18 हजार मैट्रिक टन अगले 5 दिन में और आ जायेगा, कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन विपक्ष इस जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आया। नाराज विपक्ष के विधायक वेल में घुसे और वहां जमकर नारेबाजी की।

वहीं इस नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही जारी रही है। मानसून सत्र के चौथे दिन सरकार ने 3 महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करवा लिया।

विधानसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक हुआ पारित

  1. छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना विधेयक पारित हुआ। यह विधेयक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रस्तावित किया था। जिसे ध्वनिमत से प्रस्तावित करवा लिया गया।
  2. छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता(संशोधन) विधेयक 2025 भी चौथे दिन पारित करवा लिया गया। यह विधेयक भी ध्वनिमत से पारित हो गया। इस से सदन के सामने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रस्तावित किया था।
  3. छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार (संशोधन) विधेयक को भी चौथे दिन पारित करवा लिया गया। यह विधेयक भी राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रस्तावित किया था, जिसे ध्वनि मत से प्रस्तावित कराया गया।



Source link