CG News: महानदी ब्रिज पर बंधा मिला महिला का दुपट्टा, कूदने की आशंका में गोताखोर कर रहे तलाश

Author name

August 18, 2025


आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुल पर महिला की स्कूटी खड़ी मिली है और रेलिंग में दुपट्‌टा बंधा हुआ था। दो साल पहले स्वाति की शादी रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी और उनका ढाई माह का बच्चा भी है। वह रक्षाबंधन मनाने मायके पारागांव आई हुई थी।

By Akash Sharma

Publish Date: Mon, 18 Aug 2025 01:25:33 PM (IST)

Updated Date: Mon, 18 Aug 2025 01:27:15 PM (IST)

CG News: महानदी ब्रिज पर बंधा मिला महिला का दुपट्टा, कूदने की आशंका में गोताखोर कर रहे तलाश

HighLights

  1. महिला की स्कूटी पुल पर मिली।
  2. दो साल पहले हुई थी शादी।
  3. महिला की तलाश जारी है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक के ग्राम पारागांव में सोमवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल से एक शादीशुदा महिला के छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और नदी में महिला की तलाश शुरू की।

पुल पर मिली महिला की स्कूटी

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुल पर महिला की स्कूटी खड़ी मिली है और रेलिंग में दुपट्‌टा बंधा हुआ था। इससे महिला की पहचान पारागांव निवासी स्वाति त्रिवेदी (27) के रूप में हुई। हालांकि किसी ने महिला को कूदते हुए नहीं देखा है, लेकिन हालात को देखते हुए गोताखोरों को तलाश में लगाया गया है।



Source link