CG Weather Update: प्रदेश में चक्रवात के असर से बढ़ेगा तापमान, 2 दिन बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Author name

December 1, 2025


CG weather: प्रदेश में तेजी से ठंड बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने, तो अगले 2 दिनों में तापमान में थोड़ी सी बढ़ोतरी होगी, उसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 08:23:39 AM (IST)

Updated Date: Mon, 01 Dec 2025 08:25:17 AM (IST)

CG Weather Update: प्रदेश में चक्रवात के असर से बढ़ेगा तापमान, 2 दिन बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड
प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा ठंड

HighLights

  1. दक्षिण तमिलनाडु-पुडुचेरी से चक्रवात उत्तर की ओर बढ़ा
  2. न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना
  3. रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में मौसम एक बार फिर ठंड के असर में लौट रहा है। सोमवार को बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। रायपुर में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट की संभावना। एक दिसंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।

रविवार को पूरे छत्तीसगढ़ में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहा, जबकि रात का तापमान कई शहरों में सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि दिन का अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।

रायपुर का मौसम

रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम 14.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 2.3 डिग्री और 0.9 डिग्री कम है। शहर में सुबह-शाम हल्की ठंडक कायम रही।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
रायपुर एयरपोर्ट माना 27.2 14.0
बिलासपुर 28.0 15.0
पेंड्रारोड 25.1 10.6
अंबिकापुर 25.8 8.0 (सबसे कम)
जशपुर 27.4 15.6
दुर्ग 30.8 (सबसे अधिक)
राजनांदगांव 27.0 11.5

यह भी पढ़ें- किसानों ने धान बेचकर मात्र 11 दिनों में चुका दिए 136 करोड़ रुपये के ऋण, 1,998 लाख क्विंटल धान की हुई खरीदी

समुद्र में सक्रिय चक्रवात का असर

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के पास बना चक्रवाती तूफान उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। यह रविवार सुबह 11.7 डिग्री उत्तर और 80.6 डिग्री पूर्व देशांतर पर समुद्र में केंद्रित था और तट से करीब 80 किमी दूर स्थित है। अगले 24 घंटों में इसके कमजोर होकर एक कम दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है।



Source link