CG Weather Update: उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी, अगले पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम

Author name

November 12, 2025


उत्तरी ठंडी हवाओं के असर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की ओर से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। सरगुजा और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से रात का तापमान गिर रहा है।

Publish Date: Wed, 12 Nov 2025 08:04:16 AM (IST)

Updated Date: Wed, 12 Nov 2025 08:06:31 AM (IST)

CG Weather Update: उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी, अगले पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने जारी की शीत लहर की चेतावनी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राजधानी में न्यूनतम पारा 14.2 डिग्री तक पहुंचा गया
  2. बिलासपुर में अधिकतम 28.2 और न्यूनतम 12.6 डिग्री
  3. सरगुजा संभाग क्षेत्र के तापमान में तेजी से गिरावट जारी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तरी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार सुबह रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। वहीं अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मंगलवार को दिनभर हल्की हवा और धूप-छांव के बीच मौसम सुहावना रहा।

विशेषज्ञों ने बताया कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो जगह शीतलहर चल सकती है।

ऐसा रहा तापमान

  • रायपुर (माना एयरपोर्ट) में अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 12.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से क्रमशः 1.4 और 5.3 डिग्री कम रहा।
  • बिलासपुर में अधिकतम 28.2 और न्यूनतम 12.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 और 4.7 डिग्री कम है।
  • पेण्ड्रारोड में तापमान 26.8 और 9.0 डिग्री, सामान्य से 1.5 और 6.4 डिग्री नीचे रहा।
  • अंबिकापुर में अधिकतम 26.2 और न्यूनतम 7.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.6 और 6.3 डिग्री कम रहा।
  • वहीं जगदलपुर में अधिकतम तापमान 30.7 और न्यूनतम 16.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से क्रमशः 0.7 अधिक और 0.3 डिग्री कम रहा।
  • दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम 10.2 डिग्री रहा, सामान्य से 1.0 और 7.5 डिग्री नीचे।
  • राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।

मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय मौसमी तंत्र (सिनोप्टिक सिस्टम) नहीं है। आसमान साफ रहेगा और हवा की गति औसतन दो किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। आर्द्रता सुबह 61 प्रतिशत और शाम को घटकर 42 प्रतिशत रही। उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।



Source link