CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

Author name

September 18, 2025


मौसम विभाग की माने तो, खड़गांव, चांदी, चित्रेड़ी और मिहनीडीह में सात सेमी, पिथौरा और बलौद में 5 सेमी से अधिक बारिश हुई।

बना हुआ है सिस्टम

मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी झारखंड में 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। वहीं, दूसरा चक्रवाती सिस्टम पूर्वी विदर्भ में 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इन दोनों प्रणालियों के असर से प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

यहां के लिए अलर्ट

महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

वहीं, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और गरियाबंद में भी मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- एसपी-जज के नाम पर ठग लिए 75 हजार, जेल में बंद आरोपी की रिहाई के लिए मांगे थे

रायपुर का मौसम

राजधानी में बुधवार को आसमान सामान्यत: मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।



Source link