CG Weather Update: दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में हो सकती है भारी बारिश, अन्य जिलों में स्थिति सामान्य

Author name

August 16, 2025


प्रदेश के में मानसून सक्रिय है, जिसका कारण बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का स्थिति का बनना है। इसका असर पूरे प्रदेश पर बना रहेगा। IMD के अनुसार सभी संभागों में सामान्य से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

By Roman Tiwari

Publish Date: Sat, 16 Aug 2025 08:34:37 AM (IST)

Updated Date: Sat, 16 Aug 2025 08:43:22 AM (IST)

CG Weather Update: दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में हो सकती है भारी बारिश, अन्य जिलों में स्थिति सामान्य
कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना

HighLights

  1. दुर्ग, बस्तर के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  2. अन्य जिलों में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश
  3. बंगाल की खाड़ी में बन रहा है निम्न दबाव का क्षेत्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून एक बार फि सक्रिय हो गया है। बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मौसम विभाग की ओर से गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं प्रदेश के अन्य संभागों में बारिश की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। जबकि दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश देखी गई है। वहीं शनिवार को भी प्रदेश का मौसम कुछ-कुछ ऐसा ही रहन की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो मानसून की यह स्थिति अगले एक सप्ताह तक ऐसी ही बनी रहेगी।

पिछले 24 घंटे का अपडेट

बता दें कि प्रदेश में 15 अगस्त को औसतन प्रदेश के सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार को राजनांदगांव जिले में भारी बारिश देखी गई है। वहां सर्वाधिक 119.0 मिमी बारिश हुई।

राजदधानी रायपुर का शुक्रवार को तापमान बढ़ा रहा।

रायपुर में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 33.1 डिग्री दर्ज की गई। वहीं सबसे कम तामपान राजनांदगांव का था, वहां का न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बिलासपुर का मौसम भी शुक्रवार को सामान्य बना रहा। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रहा, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री का रहा।

सक्रिय है यह सिस्टम

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के सीमा वाले तटीय इलाके में बंगाल की खाड़ी के समीपवर्ती क्षेत्रों पर शनिवार को निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है । इससे संबंधित ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक विस्तारित है, जो ऊचाई के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।



Source link