CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान से छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Author name

October 26, 2025


Rain in Chhattisgarh: तूफान का सीधा असर छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिलों में दिखाई देगा। इसके असर से 27 अक्टूबर से हल्की से मध्यम बारिश, 28 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश जबकि 29 अक्टूबर को भारी से अतिभारी बाशिर की संभावना है। इसके साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

Publish Date: Sun, 26 Oct 2025 09:10:10 AM (IST)

Updated Date: Sun, 26 Oct 2025 09:47:53 AM (IST)

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान से छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छाने लगे हैं बादल।

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवात 72 घंटे में गंभीर रूप लेगा।
  2. दो दिनों में गंभीर साइक्लोनिक तूफान का रूप ले सकता है।
  3. यह 28 अक्टूबर की रात तक आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर नया चक्रवाती सिस्टम सक्रिय हो गया है। इससे 27 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई गई है। शनिवार को शहर में दिनभर बदली छाई रही और शाम को बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम दो दिनों में गंभीर साइक्लोनिक तूफान का रूप ले सकता है, जो 28 अक्टूबर की रात तक आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवात 72 घंटे में गंभीर रूप लेगा।

90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार खाड़ी में बना डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 26 अक्टूबर तक गहरे डिप्रेशन और 27 तारीख की सुबह तक साइक्लोनिक तूफान में तब्दील हो सकता है। यह 28 अक्टूबर की रात काकीनाडा से कलिंगपट्टनम के बीच तटीय आंध्र प्रदेश को पार कर सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

प्रदेश का तापमान और वर्षा का हाल

प्रदेश में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री रायपुर में और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

बना हुआ है सिस्टम

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन उसी क्षेत्र में केंद्रित है। 26 अक्टूबर तक इसके गहरे डिप्रेशन में बदलने और 27 को साइक्लोनिक तूफान बनने की संभावना है। यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा और 28 अक्टूबर की रात को आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा।

प्रदेश में 27 से 29 अक्टूबर तक रहेगा असर

मौसम विभाग ने बताया कि तूफान का सीधा असर छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिलों में दिखाई देगा। इसके असर से 27 अक्टूबर से हल्की से मध्यम बारिश, 28 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश जबकि 29 अक्टूबर को भारी से अतिभारी बाशिर की संभावना है। इसके साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

रायपुर में बादलों की आवाजाही, हवा में बढ़ी नमी

रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 1.7 और 4.1 डिग्री अधिक रहा। सुबह की आर्द्रता 88 प्रतिशत और शाम की 67 प्रतिशत दर्ज की गई। आसमान में करीब 50 प्रतिशत बादल छाए रहे, जिससे दिन में उमस महसूस की गई। 26 अक्टूबर को भी आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है और तापमान लगभग 32 डिग्री अधिकतम तथा 24 डिग्री न्यूनतम के आसपास रह सकता है।



Source link