Chhattisgarh में सरकारी नौकरी का मौका… चिकित्सा शिक्षा विभाग में 125 सहायक प्राध्यापक पदों पर होगी भर्ती

Author name

November 17, 2025


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और मेडिकल शिक्षा को नई दिशा देने के लिए 125 सहायक प्राध्यापक पदों पर सीधी भर्ती का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह भर्ती आधुनिक मेडिकल मानकों को मजबूत करने और विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

10 मेडिकल कॉलेजों के 35 विभागों में भर्तियां

राज्य के 10 शासकीय मेडिकल कॉलेजों के 35 विभागों में रिक्त पड़े 125 पदों को भरने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर से 24 दिसंबर 2025 तक आयोग की आधिकारिक लिंक पर किए जा सकेंगे।

विभागवार और वर्गवार पदों का वितरण

इस भर्ती में विभिन्न प्रमुख मेडिकल विभाग शामिल हैं:

पैथोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, बालरोग, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, गायनेकोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, फॉरेंसिक मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, फिजियोलॉजी और एनाटॉमी।

पदों का वर्गवार वितरण इस प्रकार है

अनारक्षित: 45

अनुसूचित जाति (अजा): 21

अनुसूचित जनजाति (अजजा): 43

अप्रवर्गीय (अपवि): 16

मेडिकल शिक्षा को मिलेगा नया आयाम- सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश के भविष्य के डॉक्टरों के लिए उच्च स्तरीय शिक्षा सुनिश्चित करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह भर्ती लाखों लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को और मजबूत करेगी।

विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी होगी दूर- स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति से मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी समाप्त होगी। इससे छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

यह भी पढ़ें- MP के लाल ने किया कमाल, ₹9448 करोड़ का बना मालिक, संघर्ष से किया Groww

प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयां

सरकार का यह निर्णय छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य ढांचे को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। मेडिकल सेक्टर को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को यह भर्ती और भी स्पष्ट करती है। आने वाले समय में इसका सीधा फायदा आम जनता की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा।



Source link