Chhattisgarh में 700 पदों पर होगी भर्ती… 625 सहायक प्राध्यापक, 25 क्रीड़ा अधिकारी और 50 ग्रंथपाल को मिलेगी नियुक्ति, यहां जानें डिटेल

Author name

September 15, 2025


छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च शिक्षा संस्थानों में खाली पड़े पदों को भरने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वित्त विभाग ने 700 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है।

Publish Date: Mon, 15 Sep 2025 05:29:17 AM (IST)

Updated Date: Mon, 15 Sep 2025 05:29:17 AM (IST)

Chhattisgarh में 700 पदों पर होगी भर्ती... 625 सहायक प्राध्यापक, 25 क्रीड़ा अधिकारी और 50 ग्रंथपाल को मिलेगी नियुक्ति, यहां जानें डिटेल
Chhattisgarh में 700 पदों पर होगी भर्ती

HighLights

  1. खाली पड़े पदों को भरने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है
  2. वित्त विभाग ने 700 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है

राज्य ब्यूरो नईदुनिया,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च शिक्षा संस्थानों में खाली पड़े पदों को भरने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वित्त विभाग ने 700 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। इसमें 625 सहायक प्राध्यापक, 25 क्रीड़ा अधिकारी और 50 ग्रंथपाल शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

इन पदों पर भर्ती से न केवल महाविद्यालयों में पढ़ाई और शोध कार्य की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि विद्यार्थियों को पुस्तकालय और खेलकूद की सुविधाएं भी अधिक व्यवस्थित तरीके से मिलेंगी। ग्रंथपालों की नियुक्ति से पुस्तकालयों का संचालन बेहतर होगा, वहीं क्रीड़ा अधिकारियों की नियुक्ति से खेल और शारीरिक शिक्षा को नई ऊर्जा मिलेगी।

युवाओं को मिलेगा अवसर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह फैसला प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। 700 पदों पर भर्ती से विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा।

शिक्षा सरकार की प्राथमिकता

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है। शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति से एक ओर युवाओं को नौकरी मिलेगी, वहीं दूसरी ओर राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली मजबूत होगी।



Source link