Chhattisgarh Crime- सूटकेस में मिला युवक का शव, हत्या कर सीमेंट भरकर सुनसान इलाके में फेंका

Author name

June 23, 2025


स्थानीय लोगों ने बदबू आने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से यह तरीका अपनाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

By Dheeraj Belwal

Publish Date: Mon, 23 Jun 2025 06:35:20 PM (IST)

Updated Date: Mon, 23 Jun 2025 06:35:20 PM (IST)

Chhattisgarh Crime- सूटकेस में मिला युवक का शव, हत्या कर सीमेंट भरकर सुनसान इलाके में फेंका
फोरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर जांच में जुटी।

HighLights

  1. रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का है मामला
  2. फोरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर जांच में जुटी
  3. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार को एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना अंतर्गत इंद्रप्रस्थ कॉलोनी इलाके में एक युवक की लाश सूटकेस में बंद मिली है। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने सूटकेस के भीतर सीमेंट डालकर उसे एक पेटी में बंद कर सुनसान इलाके में छोड़ दिया।

मामला दर्जकर, पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस अनुमान लगा रही है कि हत्या दो से तीन दिन पहले की गई होगी। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लापता व्यक्तियों की सूची से शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link