Chhattisgarh IAS Transfers: छत्तीसगढ़ में 11 जिलों के कलेक्टर बदले, 41 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले

Author name

April 20, 2025


Chhattisgarh IAS Transfers : छत्तीसगढ़ सरकार ने 41 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं और 11 नए जिला कलेक्टरों की नियुक्ति की है। इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य राज्य में सुशासन और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करना है। नए कलेक्टरों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वरिष्ठ अधिकारियों को नई प्रशासनिक भूमिकाएं दी गई हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sun, 20 Apr 2025 08:41:38 AM (IST)

Updated Date: Sun, 20 Apr 2025 08:59:09 AM (IST)

Chhattisgarh IAS Transfers: छत्तीसगढ़ में 11 जिलों के कलेक्टर बदले, 41 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले
रायपुर का महानदी भवन। फाइल फोटो

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में किया है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।
  2. कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई प्रशासनिक भूमिकाएं सौंपी गईं।
  3. सुशासन तिहार के दौरान प्रभावी शासन की दिशा में एक कदम।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर(Chhattisgarh Collector Transfer)। सुशासन तिहार के बीच प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से अफसरशाही में फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 41 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी है। 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जिनमें से कई अफसरों को पहली बार कलेक्टर बनने का मौका मिला है।

सूची के अनुसार कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ जिले की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कन्नौजे को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का कलेक्टर बनाया है। नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

संजय अग्रवाल बिलासपुर कलेक्टर बनाए गए

कुंदन कुमार को मुंगेली का कलेक्टर बनाया गया है। इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का जिम्मा सौंपा है। संजय अग्रवाल बिलासपुर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद का कलेक्टर बनाया है। जन्मेजय महोबे जांजगीर-चांपा जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे। सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को राजनांदगांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

naidunia_image

बड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को नई प्रशासनिक भूमिकाएं सौंपी गई हैं। इनमें पूर्व बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है।

धर्मेश साहू, पूर्व सारंगढ़ कलेक्टर अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव होंगे। गरियाबंद के पूर्व कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त 2005 बैच के आईएएस अधिकारी टोपेश्वर वर्मा को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि 2011 बैच के जितेंद्र कुमार शुक्ला को केंद्र सरकार की प्रमुख योजना जल जीवन मिशन का मिशन संचालक नियुक्त किया गया है। सरकार के इस प्रशासनिक कदम को सुशासन तिहार के दौरान प्रभावी शासन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।



Source link