GST Raid: छत्तीसगढ़ में गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में GST का छापा, कार्रवाई में करोड़ों की टैक्स वसूली

Author name

June 26, 2025


Chhattisgarh GST Raid: छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिल रही है। टीम ने बुधवार रात सितार गुटखा बनाने वाली फैक्टरी में छापा मारा, जो राजनांदगांव और दुर्ग के बीच में है। इस कार्रवाई में व्यापारियों से ढाई करोड़ की जीएसटी की टैक्स वसूली की गई है।

By Mohan Kumar

Publish Date: Thu, 26 Jun 2025 02:55:04 PM (IST)

Updated Date: Thu, 26 Jun 2025 02:55:04 PM (IST)

GST Raid: छत्तीसगढ़ में गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में GST का छापा, कार्रवाई में करोड़ों की टैक्स वसूली
छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में स्टेट जीएसटी की कार्रवाई जारी
  2. बड़ी मात्रा में मिले गुटखा बनाने के सामान
  3. कार्रवाई में ढाई करोड़ की टैक्स वसूली

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार स्टेट जीएसटी की कार्रवाई (GST Raid In Chhattisgarh) जारी है। देर रात स्टेट जीएसटी की टीम ने सितार गुटखा बनाने वाली फैक्टरी में दबिश दी। इस फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में सितार गुटखा बनाने के सामान मिले हैं। जानकारी के मुताबिक यह फैक्ट्री राजनांदगांव और दुर्ग के बीच जलबांधा रोड के पास जोरातराई और अंजोरा के पास गनियारी में है, जहां अभी भी टीम की जांच जारी है।यह कार्रवाई स्टेट जीएसटी आयुक्त की इनपुट पर की गई है।

कार्रवाई में ढाई करोड़ की टैक्स वसूली

पिछले दो दिनों से जीएसटी की कार्रवाई कपड़ा और फर्नीचर सेक्टर में देखी गई, वहीं बुधवार को छत्तीसगढ़ के छह जिलों में जीएसटी की टीम ने एक साथ फुटवेयर सेक्टर में कार्रवाई की थी। जीएसटी की टीम ने रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर, कोरबा में एक साथ 17 डीलरों के यहां छापा मारा था। इस कार्रवाई में व्यापारियों से ढाई करोड़ की जीएसटी की टैक्स वसूली की गई है।

जीएसटी विभाग के सूत्र बताते है कि इंटेलिजेंस टीम से ये सूचना मिली थी कि फुटवेयर सेक्टर के व्यापारियों ने टैक्स जमा नहीं किया है,यही कारण है कि इस सेक्टर में टीम ने छापेमार कार्रवाई की।



Source link