Indian Railways News: छत्तीसगढ़ वालों के लिए खुशखबरी… चार साल बाद पटरी पर लौटेंगी 13 लोकल ट्रेनें, इस तारीख से शुरू होगा संचालन

Author name

July 14, 2025


नई दुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कोरोना काल में बंद की गई 13 लोकल ट्रेनों (local trains) को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। 15 जुलाई से इन ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू होगा। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद जोन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित समयसारिणी के अनुसार चलेंगी।

इन ट्रेनों के शुरू होने से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, कटंगी और इटवारी जैसे छोटे-बड़े स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर रोज यात्रा करने वाले यात्री, छात्र, कर्मचारी और ग्रामीण वर्ग इससे सीधे लाभान्वित होंगे। ट्रेनें बंद होने से यात्रियों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कोरोना के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं और चरणबद्ध तरीके से लोकल ट्रेनों का संचालन बहाल किया जा रहा है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे कर्मचारियों को भी दोबारा रोजगार के अवसर मिलेंगे। सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल भी इन ट्रेनों के पुनः संचालन के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।

15 जुलाई से

08741 रायपुर–डोंगरगढ़: रायपुर से शाम 06:15 बजे, डोंगरगढ़ आगमन रात 09:10 बजे

08265 रायपुर–रायगढ़: रायपुर से सुबह 07:00 बजे, रायगढ़ आगमन दोपहर 01:45 बजे

08745 रायपुर–कांकेर: रायपुर से सुबह 05:30 बजे, कांकेर आगमन 10:30 बजे

08742 डोंगरगढ़–रायपुर: डोंगरगढ़ से सुबह 06:10 बजे, रायपुर आगमन 09:00 बजे

08266 रायगढ़–रायपुर: रायगढ़ से दोपहर 02:15 बजे, रायपुर आगमन रात 09:15 बजे

08746 कांकेर–रायपुर: कांकेर से दोपहर 01:00 बजे, रायपुर आगमन शाम 06:00 बजे

07889 गोंदिया–कटंगी: गोंदिया से सुबह 05:30 बजे, कटंगी आगमन सुबह 06:30 बजे

07890 कटंगी–गोंदिया: कटंगी से सुबह 07:00 बजे, गोंदिया आगमन सुबह 08:00 बजे

07867 गोंदिया–इटवारी: गोंदिया से शाम 04:00 बजे, इतवारी आगमन शाम 06:50 बजे

16 जुलाई से:

08743 रायपुर–डोंगरगढ़: रायपुर से सुबह 09:45 बजे, डोंगरगढ़ आगमन दोपहर 12:40 बजे

08744 डोंगरगढ़–रायपुर: डोंगरगढ़ से दोपहर 01:10 बजे, रायपुर आगमन शाम 04:05 बजे

07891 डोंगरगढ़–कटंगी: डोंगरगढ़ से सुबह 10:00 बजे, कटंगी आगमन दोपहर 01:30 बजे

07892 कटंगी–डोंगरगढ़: कटंगी से दोपहर 03:00 बजे, डोंगरगढ़ आगमन शाम 06:30 बजे



Source link