Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर जंगल में हुई। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ अभी भी जारी है और क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
By Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 20 Mar 2025 11:01:03 AM (IST)
Updated Date: Thu, 20 Mar 2025 11:21:10 AM (IST)

HighLights
- बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़।
- मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा, सर्चिंग ऑपरेशन जारी।
- संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया अभियान, नक्सलियों को जंगल में घेरा।
नईदुनिया न्यूज, बीजापुर(Bijapur Naxal Encounter)। बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर गंगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया-अंडरी के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सुबह दस बजे से मुठभेड़ जारी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ स्थल पर सर्चिंग अभियान जारी है। बीजापुर से संयुक्त पुलिस जवानों का दल नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर अंडरी के पहाड़ में घुसा था। जहां जवानों को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों द्वारा फायरिंग की गई।
कुछ नक्सलियों के मारे जाने के आसार
सुरक्षा बलों के फायरिंग से कुछ नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। गंगालूर थाना क्षेत्र का यह इलाका दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला पहाड़ी से लगा हुआ है। यह नक्सलियों का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है।
कैंप खुलने से सिमटा नक्सलियों का क्षेत्र
पीडिया में कैंप खुलने के बाद से नक्सलियों का यह इलाका भी अब सिमट गया है। पीडिया कैंप के आसपास मिरगान घोटुल, डोडी तुमनार, इडेनार, गमपुर, तामोडी, अंडरी, कुएम जैसे गांव हैं, जो वर्षों से नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित जगह माने जाते रहे हैं।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।