Operation Cyber Shield: आईटी इंजीनियर और LIC एजेंट निकले ठग, सस्ते सीमेंट का लालच देकर ऐंठे 8.8 लाख रुपये

Author name

July 21, 2025


Operation Cyber Shield: रायपुर रेंज सायबर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत दो साइबर ठगों को उत्तर प्रदेश और बिहार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने गूगल विज्ञापनों के माध्यम से सस्ते सीमेंट का लालच देकर 8.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने जांच में पाया कि दोनों ठग आईटी इंजीनियर और LIC एजेंट रह चुके हैं।

By Mohan Kumar

Publish Date: Mon, 21 Jul 2025 09:02:54 PM (IST)

Updated Date: Mon, 21 Jul 2025 09:02:54 PM (IST)

Operation Cyber Shield: आईटी इंजीनियर और LIC एजेंट निकले ठग, सस्ते सीमेंट का लालच देकर ऐंठे 8.8 लाख रुपये
ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत दो ठग अरेस्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत दो ठग अरेस्ट
  2. यूपी और बिहार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
  3. ठगों ने म्यूल बैंक खातों का किया उपयोग

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: रायपुर रेंज सायबर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत दो साइबर ठगों को उत्तर प्रदेश और बिहार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने गूगल विज्ञापनों के माध्यम से सस्ते सीमेंट का लालच देकर 8.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। आरोपित अजय सिंह (30) निवासी रुखाला, थाना छर्रा, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश और सुजीत सिंह (43) निवासी रामकृष्ण नगर, आदर्श विहार, पटना, बिहार को पकड़ा गया है।

प्रार्थी भारत भूषण गुप्ता ने इस मामले में तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। गुप्ता ने बताया कि उन्हें गूगल विज्ञापन के जरिए अल्ट्राटेक कंपनी का सीमेंट सस्ते दर पर दिलाने का झांसा देकर कुल 8.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

म्यूल बैंक खातों का उपयोग

आरोपित अजय सिंह ठगी की गई रकम को सबसे पहले म्यूल बैंक खातों (ऐसे खाते जिनका इस्तेमाल अवैध लेनदेन के लिए किया जाता है) में जमा करवाता था। इसके बाद वह इस रकम को अपने निजी खातों में स्थानांतरित कर लेता था।

वहीं आरोपित सुजीत सिंह इन म्यूल बैंक खातों के एटीएम कार्ड का उपयोग कर गुवाहाटी, सिलचर, अगरतला और पटना के अलग-अलग स्थानों से रकम निकालता था।

इंजीनियरिंग से उतरा ठगी में

जानकारी के अनुसार अजय सिंह बीएससी आईटी से किया। कुछ जगह प्राइवेट नौकरी करने के बाद वह ठगों से जुड़ गया। उसे म्यूल बैंक खातों में पैसे जमा करने के बदले में रकम मिलती थी। दो साल से वह लगातार काम कर रहा था। वहीं आरोपी सुजीत सिंह बिहार का रहने वाला है। वह गुवाहाटी में एलआईसी एजेंट का काम करता था। इसके बाद वह काम छोड़कर पटना आ गया। इसके बाद वह ठगी के काम से जुड़ गया।



Source link