Pre-Monsoon Rain: देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों तक भीषण गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन अब मौसम बदल गया है। अधिकांश स्थानों पर बारिश हो रही है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 21 May 2025 11:43:24 AM (IST)
Updated Date: Wed, 21 May 2025 11:43:24 AM (IST)

HighLights
- मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना
- आने वाले दिनों में आंधी-तूफान की आशंका
- कई शहरों में मध्यम बारिश जारी रहेगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर (Pre-Monsoon Rain): भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार को शाम होते ही राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। इससे तापमान पांच डिग्री तक गिर गया।
अगले पांच दिनों ऐसा ही मौसम होने के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 21 मई से आगामी तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मध्यम वर्षा के साथ तेज आंधी-तूफान की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।
Chhattisgarh Weather Report: जानिए बड़े शहरों का हाल
- रायपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। वहीं दुर्ग में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे कैसा रहेगा मौसम
आगामी दो दिनों में तेज हवाओं की चेतावनी मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राज्य के एक-दो स्थानों पर तेज़ आंधी (50-60 किमी/घंटा) के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
अगले 4-5 दिनों में केरल में मानसून के आगमन की परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं, जिससे दक्षिण छत्तीसगढ़ सहित पूरे राज्य में आगामी दिनों में मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
यहां भी क्लिक करें – दो दिन बाद आधे मध्य प्रदेश में शुरू हो सकता है झमाझम बारिश का सिलसिला