Raipur crime news: लापता नाबालिग लड़की का मिला शव, चाकू से गोदकर की हत्या

Author name

June 27, 2025


Kharoora girl missing case: रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार से लापता नाबालिग युवकी का शव मिला है। युवती के शरीर पर चाकू से वार के निशान हैं। वहीं रिश्ते में मृतका का भाई फरार हो गया है, जिसपर हत्या का संदेह जा रहा है। पुलिस ने रायपुरा से युवक की गाड़ी बरामद की है।

By Roman Tiwari

Publish Date: Fri, 27 Jun 2025 02:33:24 PM (IST)

Updated Date: Fri, 27 Jun 2025 03:25:42 PM (IST)

Raipur crime news: लापता नाबालिग लड़की का मिला शव, चाकू से गोदकर की हत्या
नाबालिग की हत्या

HighLights

  1. लापता नाबालिग लड़की की हत्या
  2. शरीर पर मिले चाकू के निशान
  3. रिश्ते में लगने वाला भाई फरार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। जिले के खरोरा थाना क्षेत्र स्थित बेलदार सिवनी गांव में एक नाबालिग लड़की की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव पर चाकू के निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी बेरहमी से हत्या की पुष्टि हुई है। हत्या का संदेह रिश्ते में नाबालिग के भाई पर जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जूट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतका खरोरा थाना क्षेत्र की ही है। जो 26 जून को दोपहर 1 बजे से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह उसकी लाश खरोरा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आरोपी भाई फरार

जांच में पता चला है कि मृतका के रिश्ते में लगने वाले एक भाई फिलहाल फरार हो गया है। युवक रायपुर के रायपुरा में गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर लिया है। साथ ही FSL की टीम भी जांच के लिए पहुंच रही है।

जांच में जुटी टीम

जांच अधिकारियों का कहना है कि बच्ची के शरीर पर चाकू से वार किए गए हैं, जिससे उसकी मौत हुई। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही अधिकारियों को नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का भी संदेह है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के सक्ती रिसायत महल पर कब्जा करने के लिए खूनी संघर्ष, रानी शिल्पा सिंह से मारपीट

वारदात के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तेजी से जांच में जूट गई है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंच गई है।



Source link