Ward Boy Aaya भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी, 22 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर

Author name

October 16, 2025


CG News: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आयोजित वार्ड ब्वाय और वार्ड आया भर्ती परीक्षा के माडल उत्तर जारी कर दिए हैं।

Publish Date: Thu, 16 Oct 2025 04:41:27 PM (IST)

Updated Date: Thu, 16 Oct 2025 04:43:37 PM (IST)

Ward Boy Aaya भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी, 22 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर
वार्ड ब्वाय आया भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी।

HighLights

  1. वार्ड ब्वाय आया भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी।
  2. 22 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर।
  3. आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और अंतिम तिथि।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आयोजित वार्ड ब्वाय और वार्ड आया भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं।

100 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा के मॉडल उत्तर गुरुवार को व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर अपलोड किए गए हैं।

यह परीक्षा रविवार, 12 अक्टूबर को आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 87,500 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से लगभग 74 प्रतिशत उम्मीदवारों ने ही परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जो कि 100 पदों के मुकाबले एक महत्वपूर्ण संख्या है।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और अंतिम तिथि

माडल उत्तर जारी होने के बाद, व्यापमं ने अभ्यर्थियों को उत्तरों के संबंध में आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे व्यापमं के पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लागिन कर माडल उत्तरों का अवलोकन करें।

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर को अपराह्न 3:00 बजे तक।

शुल्क – प्रत्येक आपत्ति के लिए ₹50/- (रुपये पचास मात्र) का शुल्क आनलाइन जमा करना होगा।

साक्ष्य – आपत्ति के समर्थन में दिए जाने वाले दस्तावेजों की साफ्ट कापी तैयार रखना अनिवार्य है।

व्यापमं ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों या बिना शुल्क जमा किए दी गई आपत्तियों पर किसी भी स्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

विशेषज्ञों द्वारा सभी प्राप्त आपत्तियों की गहन समीक्षा की जाएगी, और उनका अंतिम निर्णय ही मान्य होगा। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के पश्चात, व्यापमं जल्द ही अंतिम उत्तर और परीक्षा परिणाम जारी करने की दिशा में कार्य करेगा।



Source link