Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का दौर जारी, कई स्थानों पर बौछारें पड़ने का अनुमान

Author name

September 5, 2025


CG Weather Update: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

Publish Date: Fri, 05 Sep 2025 10:20:17 PM (IST)

Updated Date: Fri, 05 Sep 2025 10:20:44 PM (IST)

Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का दौर जारी, कई स्थानों पर बौछारें पड़ने का अनुमान
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का दौर जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है।

रायपुर में ऐसा रहा तापमान

रायपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आर्द्रता 95 प्रतिशत और शाम की 72 प्रतिशत रही। राजधानी में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य जिलों में कहीं-कहीं तेज वर्षा हुई।

प्रदेश का मौसम का हाल

दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सर्वाधिक और न्यूनतम तापमान रहा। शनिवार को राजधानी का आकाश सामान्यतः मेघाच्छादित रहेगा। एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर वज्रपात हो सकता है। नागरिकों से अपील की गई है कि मौसम खराब होने पर खुले स्थानों से दूर रहें और सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें- Indore News: लगातार बारिश के चलते इंदौर के स्कूलों में 6 सितंबर, शनिवार को छुट्टी घोषित

जिलेवार प्रमुख वर्षा आंकड़े (मिमी में) : भैसमा 120, डोंडी लोहारा 90, अड़भार 70, कटघोरा व रामानुजगंज 60-60, सक्ती, केल्हारी, चांपा, लैलूंगा, कोटाडोल, अकलतरा व मनेंद्रगढ़ सहित कई अन्य स्थानों पर 40 से 50 मिमी तक वर्षा हुई।मौसम विज्ञानियों ने कहा : उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश और उससे लगे पूर्वी राजस्थान पर एक स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है, जो आगामी दिनों में भी वर्षा का कारण बनेगा।



Source link